देश की खबरें | केंद्र ने मीडिया-सोशल मीडिया को ‘प्राण प्रतिष्ठा’ समारोह से संबंधित झूठी सामग्री के प्रति चेताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार ने शनिवार को मीडिया घरानों और सोशल मीडिया मंचों को परामर्श जारी करके अयोध्या में 22 जनवरी को राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से संबंधित कोई भी गलत या हेरफेर करके तैयार की गई सामग्री के प्रकाशन के प्रति आगाह किया।

नयी दिल्ली, 20 जनवरी केंद्र सरकार ने शनिवार को मीडिया घरानों और सोशल मीडिया मंचों को परामर्श जारी करके अयोध्या में 22 जनवरी को राममंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से संबंधित कोई भी गलत या हेरफेर करके तैयार की गई सामग्री के प्रकाशन के प्रति आगाह किया।

सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा जारी किये गए परामर्श में कहा गया है कि यह देखा गया है कि कुछ असत्यापित, भड़काऊ और फर्जी संदेश फैलाए जा रहे हैं, विशेष तौर पर सोशल मीडिया पर, जो सांप्रदायिक सद्भाव और लोक व्यवस्था को बिगाड़ सकते हैं।

अयोध्या में रामलला के विग्रह के प्राण प्रतिष्ठा से पहले, कई लोगों को वीआईपी निमंत्रण, दान अभियान और भव्य समारोह के प्रसाद से संबंधित फर्जी संदेश मिले हैं।

अयोध्या स्थित राममंदिर में रामलला के विग्रह की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होगी और इस समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और कई अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित होंगे।

परामर्श में समाचार पत्रों, निजी सैटेलाइट टेलीविजन चैनल और डिजिटल मीडिया पर समाचार एवं समसामयिक मामलों के प्रकाशकों से ऐसी किसी भी सामग्री को प्रकाशित और प्रसारित करने से परहेज करने को कहा गया है जो झूठी या हेरफेर करके तैयार की गई हो सकती हैं या जिनसे देश में सांप्रदायिक सद्भाव या लोक व्यवस्था बिगड़ने की आशंका हो।

परामर्श में कहा गया है, "इसके अलावा, सोशल मीडिया मंचों को उनके संबंधित दायित्वों के तहत, सलाह दी जाती है कि वे ऊपर उल्लिखित प्रकृति की सामग्री की जानकारी प्रदर्शित या प्रकाशित नहीं करने के लिए उचित प्रयास करें।’’

मंत्रालय ने प्रेस परिषद अधिनियम और केबल टेलीविजन नेटवर्क विनियमन अधिनियम द्वारा निर्धारित पत्रकारिता आचरण के मानदंडों के प्रासंगिक हिस्सों का उल्लेख किया जो सटीकता एवं निष्पक्षता, जाति, धर्म और समुदायों के संदर्भ और सर्वोपरि राष्ट्रीय हित से संबंधित हैं।

टेलीविजन चैनलों को ‘प्रोग्राम कोड’ का पालन करने के लिए कहा गया है जिसमें कहा गया है कि केबल सेवा पर कोई भी ऐसा कार्यक्रम प्रसारित नहीं किया जाना चाहिए जिसमें कुछ भी अश्लील, अपमानजनक, झूठा और विचारोत्तेजक आक्षेप और आधा सच शामिल हो, या ऐसी सामग्री हो जिससे हिंसा भड़कने की आशंका हो या जिसमें कुछ भी कानून एवं व्यवस्था के खिलाफ शामिल हो या जो राष्ट्र-विरोधी दृष्टिकोण को बढ़ावा देती हो।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स के सामने रखा 194 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल और रियान पराग ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड