देश की खबरें | केंद्र उन सभी डॉक्टरों को पद्म पुरस्कार देने का आग्रह, जिन्हें नामित किया गया: केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली विधानसभा ने देश के डॉक्टरों को सामूहिक रूप से भारत रत्न देने की सिफारिश करते हुए शुक्रवार को एक प्रस्ताव पारित किया।

नयी दिल्ली, 30 जुलाई दिल्ली विधानसभा ने देश के डॉक्टरों को सामूहिक रूप से भारत रत्न देने की सिफारिश करते हुए शुक्रवार को एक प्रस्ताव पारित किया।

इस प्रस्ताव में यह भी सिफारिश की गयी है कि दिल्ली के डॉक्टरों एवं अर्धचिकित्साकर्मियों, जिन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान अपनी सेवाएं दीं, को पद्म पुरस्कारों के लिए चुना जाए।

सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक सौरभ भारद्वाज ने मानसून सत्र के दूसरे दिन यह प्रस्ताव पेश किया।

चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि डॉक्टरों ने ऐसे वक्त में मरीजों की सेवा की जब उनके अपने परिवार के लोग भी उन्हें छूना नहीं चाहते थे।

उन्होंने कहा, ‘‘ दिल्ली सरकार ने तय किया है कि हम बस डॉक्टरो एवं अर्धचिकित्साकर्मियों के नामों की पद्म पुरस्कारों के लिए सिफारिश करेंगे। हमें 15 सितंबर तक इन नामों की सिफारिश करनी है।’’

उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने 27 जुलाई को ही इस संबंध में घोषणा कर दी थी और उसे तो अबतक 2100 प्रविष्टियां मिल भी चुकी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ हम केंद्र से देशभर के ऐसे सभी चिकित्सकों को पद्म पुरस्कार देने की अपील करते हैं और हम यह भी मांग करते हैं कि भारत के डॉक्टरों को सामूहिक रूप से भारत रत्न दिया जाए।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ जब कोविड ने सिर उठाया तो हमने डॉक्टरों के लिए पंचसितारा होटलों में रहने का इंतजाम किया। हमने यह भी फैसला किया था कि कोरोना वायरस से जुड़े सभी आदेश डॉक्टरों के परामर्श से जारी किये जाएंगे। हमें सभी अस्पतालों एवं चिकित्सा बिरादरी से पूरा सहयोग मिला। ’’

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली सरकार ने उन चिकित्सकों के परिवारों को एक करोड़ रूपये देने का घोषणा किया जिन्होंने ड्यूटी के दौरान कोरोना वायरस के चलते अपनी जान गवायी, इससे उनका मनोबल बढेगा।’’

केजरीवाल ने कहा, ‘‘कई मामलों में हमने एक करोड़ रूपये की अनुग्रह राशि दी। मैं उनके परिवारों को यह रकम देने व्यक्तिगत रूप से गया।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें