देश की खबरें | जोशीमठ में सूक्ष्म भूकंपीय निगरानी प्रणाली स्थापित करेगा केंद्र: जितेंद्र सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि वह उत्तराखंड में धीरे-धीरे धंस रहे जोशीमठ कस्बे में सूक्ष्म भूकंपीय निगरानी प्रणाली स्थापित करेगी।

नयी दिल्ली, 10 जनवरी केंद्र सरकार ने मंगलवार को घोषणा की कि वह उत्तराखंड में धीरे-धीरे धंस रहे जोशीमठ कस्बे में सूक्ष्म भूकंपीय निगरानी प्रणाली स्थापित करेगी।

पृथ्वी विज्ञान मंत्री जितेंद्र सिंह ने यहां भारत-ब्रिटेन भूगर्भविज्ञान कार्यशाला में यह घोषणा की और कहा कि बुधवार तक निगरानी प्रणाली लगाई जाएगी।

सिंह ने कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि भारत में प्राकृतिक आपदाओं से मनुष्य के प्रभावित होने की घटनाएं तेजी से बढ़ रही हैं और इन्हें कम करने के लिए उचित रणनीतियां अपनाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय ने गहन निगरानी प्रणालियों के लिए पिछले दो वर्ष में 37 नये भूगर्भ विज्ञान केंद्र स्थापित किये हैं जिनसे परिणामोन्मुखी विश्लेषण के लिए काफी डेटाबेस प्राप्त हो रहा है।

सिंह ने कहा कि अगले पांच साल में देशभर में ऐसे 100 और केंद्र खोले जाएंगे।

अधिकारियों ने कहा कि जोशीमठ भूकंप के सर्वाधिक जोखिम वाले जोन पांच में आता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\