गिने-चुने उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है केंद्र सरकार: प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए रविवार को यहां आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता की भलाई नहीं चाहती और वह गिने चुने उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है.

प्रियंका गांधी (Photo Credits: PTI)

जयपुर, 12 दिसंबर : कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा ने बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए रविवार को यहां आरोप लगाया कि केंद्र सरकार जनता की भलाई नहीं चाहती और वह गिने चुने उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है. यहां कांग्रेस की ‘महंगाई हटाओ महारैली’ को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, “जो सरकार केंद्र में है वह निश्चित है कि जनता की भलाई नहीं चाहती. वह आपके लिए काम नहीं कर रही. किसके लिए काम कर रही है? पूरा देश, पूरी दुनिया देख रही है कि यह सरकार कुछ गिने चुने उद्योगपतियों के लिए काम कर रही है.”

प्रियंका गांधी वाद्रा ने कहा, “दो तरह की सरकार होती हैं. एक सरकार का लक्ष्य सेवा, समर्पण व जनता से सचाई की बात होता है. एक ऐसी सरकार होती है जिसका लक्ष्य झूठ, लालच व लूट है... मौजूदा केंद्र सरकार का लक्ष्य झूठ, लालच व लूट है.” यह भी पढ़ें : तिहाड़ जेल में कैदी पर बाल कटवाते समय नाई की कैंची से हमला

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार बार-बार सवाल करती है कि कांग्रेस ने 70 साल में क्या किया? मैं कहती हूं, “70 साल की रट छोड़िए हमें यह बताइए आपने सात साल में क्या किया?” कांग्रेस नेता ने कहा कि कांग्रेस ने 70 साल में देश में जो कुछ बनाया था यह भाजपा सरकार उसे बेचना चाहती है. इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कांग्रेस के तमाम बड़े नेता मौजूद थे.

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Score Update: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Mamata Banerjee Illegal Infiltrators Row: अमित शाह का बड़ा बयान, बोले- ‘घुसपैठियों को नहीं बचा पाएंगी ममता बनर्जी’

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Live Toss And Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला. यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड