केंद्र सरकार ने नगालैंड में दूसरा मेडिकल कॉलेज बनाने की दी मंजूरी: स्वास्थ्य मंत्री एस पी फोम

केंद्र सरकार ने नगालैंड में दूसरा मेडिकल कॉलेज बनाने की मंजूरी दे दी है. राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री एस पी फोम ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मोन के जिला अस्पताल का उन्नयन कर नया सरकारी मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा. फोम ने नगालैंड में नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को धन्यवाद दिया.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits: ANI)

कोहिमा, 5 सितंबर: केंद्र सरकार ने नगालैंड में दूसरा मेडिकल कॉलेज बनाने की मंजूरी दे दी है. राज्य के स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री एस पी फोम ने यह जानकारी दी. उन्होंने कहा कि मोन के जिला अस्पताल का उन्नयन कर नया सरकारी मेडिकल कॉलेज बनाया जाएगा. फोम ने नगालैंड में नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन को धन्यवाद दिया.

उन्होंने ट्वीट किया,"जिला अस्पताल मोन का उन्नयन कर नए सरकारी मेडिकल कॉलेज को मंजूरी देने के लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ हर्षवर्धन के गतिशील और दूरदर्शी नेतृत्व वाली भाजपा सरकार का धन्यवाद."

यह भी पढ़ें: Lottery Sambad Results Today: पश्चिम बंगाल, केरल, सिक्किम और नागालैंड के सांबद लॉटरी के रिजल्ट आज lotterysambadresult.in पर होंगे जारी

उन्होंने कहा, "केंद्र सरकार के इस ऐतिहासिक फैसले से नगालैंड सरकार के राज्य के स्वास्थ्य क्षेत्र में क्रांति लाने के प्रयास को बढ़ावा मिलेगा. नए मेडिकल कॉलेज को मंजूरी मिलने के साथ ही नगालैंड के लोगों विशेषकर पूर्वी नगाओं का बहुप्रतीक्षित सपना पूरा हो गया है." नगालैंड का पहला मेडिकल कॉलेज कोहिमा में निर्माणाधीन है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 50th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका को हराकर भी टूर्नामेंट से बाहर हुआ पाकिस्तान, न्यूजीलैंड ने सेमीफाइनल में बनाई जगह; यहां देखें PAK बनाम SL मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम वेस्टइंडीज के बीच सुपर-8 का महामुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Kolkata Weather And Rain Forecast For India vs West Indies Match: कोलकाता में भारत बनाम वेस्टइंडीज सुपर 8 मुकाबले पर बारिश का खतरा नहीं, लेकिन ओस बन सकती है बड़ा फैक्टर

Zimbabwe vs South Africa Weather Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में पिच और परिस्थितियां निभा सकती हैं अहम भूमिका, यहां जानें अरुण जेटली स्टेडियम का हाल

\