Punjab: केंद्र सरकार ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को दी ‘जेड-प्लस’ सुरक्षा

केंद्र सरकार ने देश तथा विदेश से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को खतरे की आशंका के मद्देनजर उन्हें ‘जेड-प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा दी है.

Bhagwant Mann (Photo Credit: IANS)

नयी दिल्ली, 25 मई: केंद्र सरकार ने देश तथा विदेश से पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को खतरे की आशंका के मद्देनजर उन्हें ‘जेड-प्लस’ श्रेणी की सुरक्षा दी है. यहां आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि 49 वर्षीय मान को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वीआईपी सुरक्षा दस्ते द्वारा सुरक्षा मुहैया करायी जाएगी. यह भी पढ़ें: Satyendar Jain's health: सत्येंद्र जैन की सेहत को लेकर चिंतित केजरीवाल ने कहा- 'उस भले इंसान को एक तानाशाह मारने पर तुला'

सूत्रों ने बताया कि मान को पूरे भारत में शीर्ष श्रेणी की ‘जेड-प्लस’ सुरक्षा दी जाएगी और गृह मंत्रालय ने हाल में इसकी मंजूरी दी है. उन्होंने बताया कि सीआरपीएफ जल्द ही मान की सुरक्षा का जिम्मा संभालेगी और इसके लिए 55 सशस्त्र जवानों का दल भेजा गया है. सूत्रों ने बताया कि पंजाब पुलिस की सुरक्षा के अलावा दी गयी ‘जेड-प्लस’ सुरक्षा मुख्यमंत्री के आवास और उनके परिवार के निकट सदस्यों को दी जाएगी.

उन्होंने बताया कि सीमावर्ती राज्य में खालिस्तानी गतिविधियों को देखते हुए मुख्यमंत्री को खतरे की आशंका के आकलन के दौरान केंद्रीय एजेंसियों और सुरक्षा एजेंसियों ने मान को ‘जेड-प्लस’ सुरक्षा देने की सिफारिश की.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

8th Pay Commission Update: केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर पर निर्भर होगी सैलरी बढ़ोतरी!

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में पंजाब किंग्स ने सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से रौंदा, श्रेयस अय्यर ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Scorecard: मुल्लांपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 220 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Live Score Update: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट