जरुरी जानकारी | सेंट्रल बैंक का शुद्ध लाभ जून तिमाही में 78 प्रतिशत बढ़कर 418 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 78 प्रतिशत बढ़कर 418 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

नयी दिल्ली, 17 जुलाई सार्वजनिक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 78 प्रतिशत बढ़कर 418 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।

बैंक ने सोमवार को शेयर बाजारों को दी सूचना में कहा कि फंसे कर्ज में कमी और ब्याज आय बढ़ने से उसका मुनाफा बढ़ा है। एक साल पहले की समान तिमाही में उसका शुद्ध लाभ 235 करोड़ रुपये रहा था।

अप्रैल-जून तिमाही में बैंक की कुल आय 8,184 करोड़ रुपये रही जबकि एक साल पहले की समान अवधि में यह 6,357 करोड़ रुपये थी।

आलोच्य तिमाही में बैंक द्वारा अर्जित ब्याज साल भर पहले के 5,527 करोड़ रुपये से बढ़कर 7,225 करोड़ रुपये हो गया। तिमाही में बैंक की शुद्ध ब्याज आय 48 प्रतिशत बढ़कर 3,176 करोड़ रुपये हो गई।

पहली तिमाही में सकल गैर-निष्पादित परिसंपत्तियां (एनपीए) घटकर कुल अग्रिम का 4.95 प्रतिशत रह गईं जबकि अप्रैल-जून, 2022 में यह 14.90 प्रतिशत पर थीं। इससे बैंक की परिसंपत्ति की गुणवत्ता में सुधार आया है।

इसी तरह बैंक का शुद्ध एनपीए या फंसे कर्जों का अनुपात भी सुधरकर 1.75 प्रतिशत हो गया जबकि साल भर पहले यह 3.93 प्रतिशत था।

बैंक का पूंजी पर्याप्तता अनुपात इस तिमाही में 14.42 प्रतिशत हो गया जबकि साल भर पहले यह 13.33 प्रतिशत था। इस अवधि में इक्विटी पर मिलने वाला रिटर्न भी एक साल पहले के 0.98 प्रतिशत से सुधरकर 1.63 प्रतिशत हो गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\