जरुरी जानकारी | सेंट्रल बैंक आफ इंडिया को पहली तिमाही में 147 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक आफ इंडिया का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एक साल पहले की इसी अवधि के मुकाबले 21 प्रतिशत बढ़कर 147.21 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 अगस्त सार्वजनिक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक आफ इंडिया का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एक साल पहले की इसी अवधि के मुकाबले 21 प्रतिशत बढ़कर 147.21 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। बैंक ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

एक साल पहले इसी तिमाही में बैंक का शुद्ध लाभ 121.61 करोड़ रुपये रहा था।

यह भी पढ़े | UPSC NDA Admit Card 2020 Download: यूपीएससी एनडीए का एडमिट कार्ड जारी, ऐसे upsc.gov.in या upsconline.nic.in से करें डाउनलोड.

शेयर बाजारों को भेजी नियामकीय सूचना में बैंक ने बताया कि अप्रैल से जून 2020 की पहली तिमाही अवधि में बैंक की कुल आय बढ़कर 6,751.86 करोड़ रुपये हो गई। एक साल पहले इसी अवधि में बैंक की आय 6,518.37 करोड़ रुपये रही थी।

एकल आधार पर बैंक का शुद्ध लाभ आलोच्य अवधि में 14.5 प्रतिशत बढ़कर 135.43 करोड़ रुपये हो गया। वहीं एक साल पहले पहली तिमाही में बैंक का एकल शुद्ध लाभ 118.33 करोड़ रुपये रहा था। इस दौरान बैंक की एकल आय भी 6,726.68 करोड़ रुपये हो गई जो कि एक साल पहले 6,493.55 करोड़ रुपये रही थी।

यह भी पढ़े | Fire Breaks Out at COVID-19 care centre in Vijayawada: विजयवाड़ा में कोविड-19 फैसिलिटी सेंटर में आग लगने से 7 की मौत, पीएम मोदी ने जताया शोक, राज्य सरकार मृतकों के परिजनों को देगी 50 लाख मुवाजा.

इस दौरान बैंक की संपत्ति गुणवत्ता में भी सुधार देखा गया। बैंक की सकल गैर- निष्पादित संपत्तियां (एनपीए) यानी फंसा कर्ज उसके सकल अग्रिम के समख 30 जून 2020 की स्थिति के मुताबिक घटकर 18.10 प्रतिशत रह गया जो कि एक साल पहले इसी अवधि में 19.93 प्रतिशत पर था। इसी प्रकार बैंक का शुद्ध एनपीए अनुपात भी घटकर 6.76 प्रतिशत रह गया जो कि एक साल पहले 7.98 प्रतिशत था।

एनपीए में कमी आने से बैंक को फंसे कर्ज के समक्ष किये गये प्रावधान में कटौती करने में मदद मिली और यह घटकर जून तिमाही में 974.64 करोड़ रुपये रह गया। एक साल पहले इसी अवधि में यह 1034.78 करोड़ रुपये रहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\