देश की खबरें | बिलासपुर में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में लगी आग

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बीती देर रात सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में आग लग गई। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बिलासपुर, नौ अगस्त छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में बीती देर रात सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में आग लग गई। हालांकि, इसमें किसी के हताहत होने की कोई सूचना नहीं है।

कोटा थाना प्रभारी राजकुमार सोरी ने बताया कि कोटा कस्बे में सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया की शाखा में रविवार रात 1.30 बजे आग लगने की सूचना मिली।

यह भी पढ़े | PM Narendra Modi interacts with BJP workers of Andaman and Nicobar: पीएम मोदी ने कहा- नए भारत के विकास के लिए, पूरे देश को प्रगति करने की आवश्यकता है.

उन्होंने कहा कि सूचना मिलने के तुरंत बाद, बिलासपुर शहर से कोटा के लिए दमकल वाहनों को रवाना किया गया और सुबह पांच बजे तक आग पर काबू पा लिया गया।

अधिकारी ने कहा कि बैंक के कई दस्तावेज, कंप्यूटर, फर्नीचर और अन्य उपकरण आग की चपेट में आ गए लेकिन बैंक में रखी नकदी सुरक्षित थी।

यह भी पढ़े | Karnataka Health Minister B Sriramulu Corona Positive:कर्नाटक के सीएम बीएस येदियुरप्पा के बाद स्वास्थ्य मंत्री बी श्रीरामुलु पाए गए कोरोना पॉजिटिव, ट्वीट कर दी जानकरी.

उन्होंने कहा कि आग लगने के सही कारण का पता नहीं चल पाया है, लेकिन संदेह है कि शॉर्ट-सर्किट से यह आग लगी होगी।

बैंक के शाखा प्रबंधक दीपक मेहता ने कहा कि घटना में हुई क्षति का आकलन किया जाना बाकी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\