जरुरी जानकारी | सेंट्रल बैंक को दूसरी तिमाही में 318 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 27 प्रतिशत चढ़कर 318 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। फंसे हुए ऋण में कमी के कारण बैंक का लाभ बढ़ा है।

नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर सार्वजनिक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की सितंबर तिमाही में 27 प्रतिशत चढ़कर 318 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। फंसे हुए ऋण में कमी के कारण बैंक का लाभ बढ़ा है।

बैंक ने बृहस्पतिवार को शेयर बाजार को भेजी जानकारी में बताया कि पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में उसने 250 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

उसकी कुल आय भी वित्त वर्ष 2022-23 की दूसरी तिमाही में बढ़कर 7,064.96 करोड़ रुपये हो गई, जो बीते वित्त वर्ष की इसी तिमाही में 6,762.36 करोड़ रुपये थी।

बैंक की सकल सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) इस साल 30 सितंबर को समाप्त तिमाही में घटकर 9.67 प्रतिशत पर आ गयी। यह पिछले साल के इसी माह में 15.52 प्रतिशत थी।

इसी तरह का बैंक का शुद्ध एनपीए आलोच्य तिमाही में घटकर 2.95 प्रतिशत हो गया, जो बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में 4.51 प्रतिशत था।

इसी के परिणामस्वरूप बैंक का फंसे हुए ऋणों का प्रावधान बिती तिमाही में घटकर 1,070.13 करोड़ रुपये रह गया। यह पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 1,113.81 करोड़ रुपये था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में बल्लेबाजों का दिखेगा जलवा या गेंदबाज करेंगे कमाल, यहां जानें पिच और मौसम का हाल

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

HYK vs MUL, PSL 2026 33rd Match Live Score Update: नेशनल स्टेडियम कराची में हैदराबाद किंग्समेन बनाम मुल्तान सुल्तान्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Amravati S*x Scandal: मुख्य आरोपी अयान शेख का शहर में निकाला गया जुलूस, पुलिस ने शुरू की डिजिटल साक्ष्यों की तलाश (Watch Video)