जरुरी जानकारी | केंद्र का नेफेड से करार, दिल्ली-एनसीआर में लगाई जाएंगी बाजरा आधारित वेंडिंग मशीन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने दिल्ली-एनसीआर में अपने स्टोर नेटवर्क के माध्यम से बाजरा आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने और उनका विपणन करने के लिए सहकारी संस्था नेफेड से करार किया है।

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर केंद्रीय कृषि मंत्रालय ने दिल्ली-एनसीआर में अपने स्टोर नेटवर्क के माध्यम से बाजरा आधारित उत्पादों को बढ़ावा देने और उनका विपणन करने के लिए सहकारी संस्था नेफेड से करार किया है।

मंत्रालय ने अगले साल यानी 2023 में ‘अंतरराष्ट्रीय बाजरा वर्ष’ से पहले इस संबंध में नेफेड के साथ एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए हैं।

एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, ‘‘समझौते के अनुसार, नेफेड दिल्ली-एनसीआर में विभिन्न स्थानों पर बाजरा आधारित वेंडिंग मशीनें भी लगाएगी।’’

बाजरा-आधारित उत्पादों का वितरण बाजरा-आधारित वस्तुओं पर ध्यान केंद्रित करने में सहायता करेगा।

इसके अलावा, मंत्रालय और नेफेड मूल्य वर्धित बाजरा-आधारित वस्तुओं को विकसित करने के लिए बाजरा-आधारित उत्पादों के निर्माताओं / प्रसंस्करणकर्ताओं को सलाहकार सहायता उपलब्ध कराएंगे।

बयान में कहा गया है कि वे विशेष रूप से बाजरा आधारित उत्पादों की एक श्रृंखला विकसित करने के लिए किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) के गठन के अलावा भारतीय बाजरा अनुसंधान संस्थान (आईआईएमआर) के साथ जुड़ी स्टार्टअप इकाइयों को शामिल करने पर ध्यान केंद्रित करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर