देश की खबरें | सभी स्वास्थ्यकर्मियों को उचित आवासीय सुविधा प्रदान करने की केन्द्र की राज्यों को सलाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्र ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि उसने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को सलाह दी है कि वे सभी स्वास्थ्यकर्मियों को,जहां जरूरी हो, अलग से उचित आवासीय सुविधा प्रदान करें।

जियो

नयी दिल्ली, 17 जून केन्द्र ने बुधवार को उच्चतम न्यायालय को सूचित किया कि उसने सभी राज्यों और केन्द्र शासित प्रदेशों को सलाह दी है कि वे सभी स्वास्थ्यकर्मियों को,जहां जरूरी हो, अलग से उचित आवासीय सुविधा प्रदान करें।

न्यायालय में दाखिल हलफनामे में केन्द्र ने कहा है कि स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक की अध्यक्षता वाले विशेषज्ञों के संयुक्त निगरानी समूह ने कोविड-19 के मामूली लक्षण होने की स्थिति में पृथक-वास के लिये घर के इस्तेमाल की सलाह दी है।

यह भी पढ़े | Unlock 1.0: कोरोना से चल रही जंग का नेतृत्व करने के लिए मुख्यमंत्रियों ने पीएम मोदी को सराहा.

सरकार ने न्यायालय में लंबित जनहित याचिका में दाखिल अपने हलफनामे में कहा है कि घर में ही अलग रहना या पृथक-वास करना, जहां संभव हो, सबसे बेहतर है क्योंकि यह वैज्ञानिक तरीके पर आधारित है।

न्यायालय मे निजी चिकित्सक डा आरूषि जैन द्वारा दायर याचिका में सरकार के 15 मई के सर्कुलर को चुनौती दी गयी है जिसमें कहा गया था स्वास्थ्यकर्मियों के लिये 14 दिन का पृथक-वास अनिवार्य नहीं है।

यह भी पढ़े | India-China Face-Off in Ladakh: भारत में घुसपैठ कर चीन बना रहा था निगरानी चौकी, जो बना हिंसक झड़प का कारण.

केन्द्र ने कहा है कि जिनके पास ऐसी सुविधा नहीं है वे दूसरे स्थानों पर अलग रह सकते हैं। उदाहरण के लिये अगर केन्द्र सरकार के किसी डाक्टर या स्वास्यकर्मी के कोविड लक्षणों से ग्रस्त होने का संदेह है तो उन्हें एम्स के झज्जर या ट्रामा सेन्टर पर बनी एम्स कोविड उपचार सुविधा केन्द्र में अलग रखा जाता है।

केन्द्र के अनुसार राज्य सरकारों ने भी विभिन्न होटलों, गेस्ट हाउस, छात्रावास और दूसरे स्थानों पर स्वास्थ्यकर्मियों के आवास की वैकल्पिक व्यवस्था की है।

अनूप

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू