देश की खबरें | केंद्र को कोविड-19 टीका गरीबों को निशुल्क उपलब्ध कराना चाहिए: मंत्री

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मंगलवार को कहा कि केंद्र को गरीब लोगों को कोविड-19 का टीका निशुल्क उपलब्ध कराना चाहिए।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, पांच जनवरी महाराष्ट्र के स्वास्थ्य मंत्री राजेश टोपे ने मंगलवार को कहा कि केंद्र को गरीब लोगों को कोविड-19 का टीका निशुल्क उपलब्ध कराना चाहिए।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर केंद्र सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवनयापन करने वालों के लिए निशुल्क टीका उपलब्ध नहीं कराती तो ऐसी सूरत में महाराष्ट्र सरकार इस बारे में ''उपयुक्त कदम'' उठाएगी।

टोपे ने संवाददाताओं से कहा कि कोविड-19 की दो खुराक की कीमत करीब 500 रुपये होगी और प्रत्येक व्यक्ति को दो खुराक लेने की आवश्यकता होगी।

उन्होंने कहा, '' हालांकि, मेरी राय है कि केंद्र को टीके की खरीद का खर्च वहन करना चाहिए और उन्हें महाराष्ट्र को उपलब्ध कराना चाहिए। गरीब लोगों के लिए टीके के वास्ते 500 रुपये खर्च करना आसान नहीं होगा।''

मंत्री ने कहा कि राज्य सरकार यह उम्मीद कर रही है कि केंद्र सरकार कम से कम गरीबी रेखा से नीचे वाले लोगों को निशुल्क टीका उपलब्ध कराएगी।

उन्होंने कहा, '' अगर केंद्र सरकार हमारी उम्मीदों के अनुसार कदम नहीं उठाती है तो मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री इस बारे में उपयुक्त कदम उठाएंगे।''

टोपे ने कहा, '' महाराष्ट्र को टीके की उपलब्धता के संबंध में अगले 10 दिनों में जानकारी मिलेगी। केंद्र द्वारा इस बारे में और अधिक जानकारी साझा किए जाने के बाद हमारे लिए तस्वीर साफ हो पाएगी।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Punjab State Dear Baisakhi Bumper Lottery 2026 Result: आज हुआ 6 करोड़ के विजेता का ऐलान, जानें कैसे चेक करें रिजल्ट

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Toss Winner Prediction: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस