देश की खबरें | ऑक्सीजन की आपूर्ति में राज्यों के साथ भेदभाव कर रहा है केन्द्र : शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने सोमवार को आरोप लगाया कि ऑक्सीजन की आपूर्ति में केन्द्र सरकार राज्यों के साथ भेदभाव कर रही है।

जयपुर, 19 अप्रैल राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा ने सोमवार को आरोप लगाया कि ऑक्सीजन की आपूर्ति में केन्द्र सरकार राज्यों के साथ भेदभाव कर रही है।

उन्होंने कहा कि केन्द्र गुजरात को 1200 मीट्रिक टन ऑक्सीजन की आपूर्ति कर रहा था जबकि राजस्थान को केवल 124 मीट्रिक टन आपूर्ति की जा रही है जिसके चलते अराजकता की स्थिति पैदा हो रही है।

उन्होंने कहा कि पिछली बार अलवर के भिवाड़ी में स्थित तरल ऑक्सीजन प्लांट हमारे नियंत्रण में था इसलिए ऑक्सीजन आपूर्ति में कोई समस्या नहीं हुई, लेकिन अब सभी ऑक्सीजन प्लांट और उसकी आपूर्ति केन्द्र सरकार के नियंत्रण में है।

उन्होंने कहा कि गुजरात और राजस्थान में संक्रमण के समान मामले आ रहे हैं लेकिन गुजरात को जहां 1200 मीट्रिक टन ऑक्सीजन कीआपूर्ति हो रही है और राजस्थान को लेकर 124 मीट्रिक टन ऑक्सीजन मिल रहा है... ऐसे में लोगों का जीवन कैसे बचायेंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य में कोविड-19 के टीके की कमी को लेकर केन्द्र पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी तैयारी राज्य में रोज सात लाख लोगों को टीका लगाने की थी ताकि चार से छह सप्ताह के भीतर टीकाकरण का लक्ष्य पूरा कर लिया जाए, लेकिन अब हमारे पास इंजेक्शन ही नहीं है।

शर्मा ने कहा कि रेमडेसिविर और टोसिलिजुंब की कमी को पूरा करने के लिये भारत सरकार को कदम उठाने चाहिए।

उन्होंने कहा कि टीकाकरण के लिये आयु सीमा की बाध्यता समाप्त करने को लेकर मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को एक पत्र लिखा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू