देश की खबरें | कोविड-19 टीकाकरण रणनीति की केंद्र करे समीक्षा: अमरिंदर सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह कोविड-19 टीकाकरण की अपनी रणनीति की समीक्षा करे और कुछ क्षेत्रों में सभी आयु के लोगों को टीका देने की व्यवस्था करे।

चंडीगढ़, 17 मार्च पंजाब में कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि के बीच मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने बुधवार को केंद्र सरकार से आग्रह किया कि वह कोविड-19 टीकाकरण की अपनी रणनीति की समीक्षा करे और कुछ क्षेत्रों में सभी आयु के लोगों को टीका देने की व्यवस्था करे।

महामारी की स्थिति और टीकाकरण अभियान पर मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की डिजिटल माध्यम से हुई बातचीत के दौरान सिंह ने पेशा आधारित टीकाकरण की मांग की।

उन्होंने कहा कि स्कूल कालेज के छात्रों और शिक्षकों, न्यायाधीशों, बस चालकों और कंडक्टरों, पंच और सरपंच, महापौर, निकाय प्रमुखों, पार्षदों, विधायकों और सांसदों को टीका दिया जाना चाहिए ताकि महत्वपूर्ण गतिविधियां सामान्य हो सकें और कोविड-19 को फैलने से रोका जा सके।

सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि पंजाब के मुख्यमंत्री ने अदालतों और स्कूलों को खोलने की वकालत की।

पंजाब में पिछले कुछ सप्ताह से कोरोना वायरस संक्रमण के मामलों में वृद्धि देखने को मिल रही है।

राज्य में उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 12,616 हो गई है और संक्रमण के मामलों की दर बढ़कर पांच प्रतिशत से अधिक हो गई है।

प्रधानमंत्री के साथ हुई समीक्षा बैठक के दौरान सिंह ने कहा कि उन क्षेत्रों में जहां साप्ताहिक जांच में संक्रमण की दर दोगुनी हो रही है वहां सभी उम्र के लोगों को टीका दिया जाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs MI, IPL 2026 54th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 2 विकेट से हराया, क्रुणाल पांड्या ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PM Narendra Modi Appeal: क्या देश में फिर लौटेगा Work From Home कल्चर? पीएम मोदी की अपील ने बढ़ाई हलचल

PBKS vs DC, IPL 2026 55th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 55वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को हराकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी दिल्ली कैपिटल्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू