देश की खबरें | केंद्र ने पंजाब के किसान संघों को वार्ता के लिए 13 नवंबर को बुलाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कृषि कानूनों का विरोध कर रहे पंजाब के किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को केंद्र ने बातचीत के लिए 13 नवंबर को दिल्ली बुलाया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

चंडीगढ़, 10 नवंबर कृषि कानूनों का विरोध कर रहे पंजाब के किसान संगठनों के प्रतिनिधियों को केंद्र ने बातचीत के लिए 13 नवंबर को दिल्ली बुलाया है।

कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय के सचिव की ओर से किसान संगठनों को कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और रेल मंत्री पीयूष गोयल के साथ बातचीत के लिए निमंत्रण भेजा गया है।

यह भी पढ़े | दिल्ली इंडस्ट्री एसोसिएशन ने औद्योगिक नीति में बदलाव के लिए दिल्ली सरकार को कहा धन्यवाद, उद्योग मंत्री सतेंद्र जैन की मौजूदगी में कहा- नई औद्योगिक नीति से उद्योंगों का होगा विकास.

भारतीय किसान संघ (राजेवाल) के अध्यक्ष बलबीर सिंह राजेवाल ने आमंत्रण मिलने की पुष्टि की है।

एक किसान नेता ने बताया कि रणनीति पर चर्चा के लिए किसान संघों के प्रतिनिधियों को 12 नवंबर को बुलावा भेजा गया है।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: AIMIM के ‘वोट मैनेजमेंट’ से बिहार में बड़े-बड़े धुरंधर पस्त, आंकड़ों से समझे असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी का परफॉरमेंस.

पंजाब भाजपा प्रमुख अश्विनी शर्मा ने केंद्र के फैसले का स्वागत किया है।

पिछले महीने पंजाब के कई किसान संघों के प्रतिनिधि कृषि मंत्रालय की बैठक छोड़कर चले गए थे क्योंकि उनकी बात सुनने के लिए कोई मंत्री बैठक में मौजूद नहीं था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\