देश की खबरें | केंद्र ने चार राज्यों से कोविड-19 के तेजी से बढ़ रहे मामलों की कड़ी निगरानी करने, रोकथाम करने कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने कोविड-19 के मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि का सामना कर रहे चार राज्यों--महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल-- से इस पर कड़ी निगरानी रखने और इसकी रोकथाम के लिए कदम उठाने को कहा है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात जनवरी केंद्र ने कोविड-19 के मामलों में तेजी से हो रही वृद्धि का सामना कर रहे चार राज्यों--महाराष्ट्र, केरल, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल-- से इस पर कड़ी निगरानी रखने और इसकी रोकथाम के लिए कदम उठाने को कहा है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के एक बयान के मुताबिक केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव राजेश भूषण ने इन राज्यों को कम एवं घटती जांच दर की ओर ध्यान आकृष्ट करने के लिए लिखे पत्र में कहा है कि इस समय कोई भी लचर रवैया संक्रमण के प्रसार को रोकने में हमारी सामूहिक कार्रवाई के नतीजों को निष्फल कर सकता है।

बयान के मुताबिक पत्र के जरिये राज्यों को कड़ी निगरानी रखने और बढ़ते मामलों, खासतौर पर देश के कुछ राज्यें में सामने आ रहे वायरस के नये स्वरूप पर रोक लगाने के लिए कदम उठाने की सलाह दी गई है।

राज्यों को संक्रमण के मामलों में वृद्धि का जिला और उप जिला स्तर पर विश्लेषण करने की सलाह दी गई है ताकि इसके कारणों को समझा जा सके और इस पर रोक लगाने के लिए उपयुक्त उपाय की योजना बनाई जा सके।

देश द्वारा अपनाई गई ‘‘जांच करना-संपर्क में आये लोगों का पता लगाना-उपचार करना’’ की रणनीति का जोरशोर से क्रियान्वयन करने पर स्वास्थ्य सचिव अब पहले की तुलना में कहीं अधिक जोर दे रहे हैं।

राज्यों में स्वास्थ्य अधिकारियों को यह सलाह भी दी जा रही है कि वे मास्क पहनने और संक्रमण से बचने के अन्य एहतियातों को बढ़ावा दें।

स्वास्थ्य सचिव ने कहा, ‘‘यह सुनिश्चित करना जरूरती है कि कोविड-19 की रोकथाम एवं प्रबंधन की सामूहिक कोशिशों में आत्मसंतोष की कोई भावना नहीं आए।’’

राज्यों को महामारी से निपटने के लिए मंत्रालय की ओर से हर जरूरी सहायता उपलब्ध कराने के प्रति आश्वस्त किया गया है।

मंत्रालय ने कहा, ‘‘इन चार राज्यें में देश में कुल इराजरत मरीजों के 59 फीसदी मामले हैं। ’’

केरल में कोविड-19 के कुल मामले 7,90,882 हैं, जो देश के कुल मामलों का 7.61 प्रतिशत है। जबकि वहां इलाजरत मरीजों की संख्या 65,252 है।

स्वास्थ्य सचिव ने राज्य में पिछले दो हफ्तों में जांच की संख्या घटने पर चिंता प्रकट की।

बयन में कहा गया है कि राज्य में संक्रमण की साप्ताहिक पुष्टि होने की दर पिछले दो हफ्तों से लगातार 11 प्रतिशत से अधिक है जबकि इसी अवधि में देश में यह दर 2.5 प्रतिशत से कम रही।

मंत्रालय ने कहा कि इस स्थिति के मद्देनजर राष्ट्रीय रोग नियंत्रण केंद्र (एनसीडीसी) के निदेशक डॉ एस के सिंह के नेतृत्व में एक उचच स्तरीय टीम को केंद्र ने केरल भेजा है। यह टीम वहां कोविड-19 प्रबंधन में राज्य के स्वास्थ्य अधिकारियों की सहायता करेगी।

वहीं, महाराष्ट्र में संक्रमण के कुल मामले बढ़ कर 19,54,553 हो गये हैं , जो देश में अब तक सामने आये कुल मामलों का 18.80 प्रतिशत है। राज्य में 51,969 मरीज इलाजरत हैं, जो देश के कुल इलाजरत मरीजों का 22.79 प्रतिशत है।

छत्तीसगढ़ में आज की तारीख में कुल इलाजरत मरीज 9,109 हैं जो देश में कुल इलाजरत मरीजों का 3.99 प्रतिशत है। राज्य में पिछले सात दिनों में प्रति दिन औसतन एक हजार मामले सामने आये हैं।

पश्चिम बंगाल में कोविड-19 के 8,868 मरीज इलाजरत हैं जो राष्ट्रीय स्तर पर आंकड़े का 3.89 प्रतिशत है। राज्य में पिछले सात दिनों में प्रतिदिन औसतन 900 मामले सामने आये हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

US Firing: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, Donald Trump को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला, बाल-बाल बचे; VIDEO

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू