देश की खबरें | केंद्र की ओर से 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाना लोकतंत्र का मजाक: ममता बनर्जी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार द्वारा 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाए जाने के फैसले की आलोचना करते हुए इसे लोकतंत्र और संविधान का मखौल बताया।

कोलकाता, 18 जून पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार द्वारा 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ के रूप में मनाए जाने के फैसले की आलोचना करते हुए इसे लोकतंत्र और संविधान का मखौल बताया।

पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की सुप्रीमो ममता ने भाजपा पर लगातार लोकतांत्रिक संस्थाओं पर हमला करने और उसी संविधान को कमजोर करने का आरोप लगाया, जिसे वह कायम रखने का दावा करती है।

बनर्जी ने घोषणा की कि उनकी सरकार ‘संविधान हत्या दिवस’ नहीं मनाएगी। उन्होंने कहा, ‘‘यह पाखंड के अलावा और कुछ नहीं है। जो लोग संविधान का सम्मान नहीं करते, वे अब इसकी शुचिता को बनाए रखने की बात कर रहे हैं। यह एक मजाक है।’’

केंद्र ने 2024 में घोषणा की थी कि 1975 में देश में आपातकाल लगाने के उपलक्ष्य में हर साल 25 जून को ‘‘संविधान हत्या दिवस’’ के रूप में मनाया जाएगा।

बनर्जी ने कहा, ‘‘जिस तरह से भाजपा संविधान को बदलने और कमजोर करने की कोशिश कर रही है, उसे देखते हुए हम हर दिन ‘संविधान हत्या दिवस’ मना सकते हैं।’’

बनर्जी ने भाजपा की आलोचना करते हुए इसे अलोकतांत्रिक कार्य करार दिया। उन्होंने सवाल किया कि क्या भाजपा द्वारा महाराष्ट्र और बिहार में लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित सरकारों को गिराना संविधान पर हमला नहीं था?

तृणमूल अध्यक्ष ने भाजपा पर लोकतांत्रिक संस्थानों पर नजर रखने और संतुलन स्थापित करने की प्रक्रिया को कमजोर करने का आरोप लगाते हुए कहा कि केंद्र के सत्तारूढ़ दल ने यह ठान लिया है कि लोकतंत्र के सभी स्तंभों, चाहे वह निर्वाचन आयोग हो या मीडिया, वह कमजोर हो।

बनर्जी ने कहा, ‘‘हम उन लोगों से लोकतंत्र पर व्याख्यान नहीं सुनना चाहते जो हर दिन लोकतंत्र और (देश के) संघीय ढांचे पर चोट पहुंचा रहे हैं।’’

उन्होंने नोटबंदी जैसे फैसलों के जरिए कथित आर्थिक कुप्रबंधन को लेकर भी केंद्र पर निशाना साधा।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘जिस तरह से उन्होंने नोटबंदी के नाम पर देश की अर्थव्यवस्था को नष्ट कर दिया, उसकी वजह से आठ नवंबर को ‘अर्थव्यवस्था विनाश दिवस’ के रूप में भी मनाया जाना चाहिए।’’

केंद्रीय नेतृत्व पर कटाक्ष करते हुए बनर्जी ने सवाल किया, ‘‘देश का प्रधानमंत्री कौन है, नरेन्द्र मोदी या अमित शाह? ऐसा लगता है कि अमित शाह देश चला रहे हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी