जरुरी जानकारी | सिएट का शुद्ध लाभ दिसंबर तिमाही में 46.48 प्रतिशत घटकर 97.03 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. टायर बनाने वाली कंपनी सिएट लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 46.48 प्रतिशत घटकर 97.03 करोड़ रुपये रह गया है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसका मुनाफा कच्चे माल की ऊंची लागत के कारण प्रभावित हुआ।

नयी दिल्ली, 15 जनवरी टायर बनाने वाली कंपनी सिएट लिमिटेड का एकीकृत शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 46.48 प्रतिशत घटकर 97.03 करोड़ रुपये रह गया है। कंपनी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि उसका मुनाफा कच्चे माल की ऊंची लागत के कारण प्रभावित हुआ।

पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी का एकीकृत शुद्ध लाभ 181.28 करोड़ रुपये रहा था।

कंपनी की परिचालन आय समीक्षाधीन अवधि में 3,299.9 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 2,963.14 करोड़ रुपये थी।

कंपनी ने बताया कि कुल खर्च दिसंबर तिमाही में बढ़कर 3,175.58 करोड़ रुपये हो गया, जो पिछले साल की समान तिमाही में 2,738.53 करोड़ रुपये था।

उपभोग की गई सामग्री की लागत दिसंबर तिमाही में 2,116.52 करोड़ रुपये रही, जो पिछले वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 1,694.91 करोड़ रुपये थी।

सिएट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अर्नब बनर्जी ने कहा, “हालांकि, कच्चे माल की बढ़ती लागत ने हमारे मार्जिन को प्रभावित किया है, लेकिन हमने तिमाही के दौरान चुनिंदा श्रेणियों में मूल्य वृद्धि के माध्यम से इस वृद्धि के कुछ हिस्से की भरपाई की है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में फिन एलन की आई आंधी, दक्षिण अफ्रीका को 9 विकेट से हराकर न्यूजीलैंड ने फाइनल में बनाई अपनी जगह; यहां देखें SA बनाम NZ मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Stats And Preview: दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में इंग्लैंड को हराकर टूर्नामेंट के फाइनल में अपनी जगह पक्की करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

South Africa vs New Zealand, T20 World Cup 2026 1st Semi-Final Scorecard: कोलकाता में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड के सामने रखा 170 रनों का टारगेट, मार्को जानसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

बिहार की राजनीति में बड़ा मोड़: क्या सीएम नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा? राज्यसभा जाने की अटकलों से हलचल तेज

\