विदेश की खबरें | गाजा में उग्रवादियों और इजराइल के बीच कई दिन से जारी हिंसा के बाद संघर्ष विराम

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. इस हिंसा में फलस्तीन के 33 और इजराइल के दो लोगों की मौत हुई है।

श्रीलंका के प्रधानमंत्री दिनेश गुणवर्धने

इस हिंसा में फलस्तीन के 33 और इजराइल के दो लोगों की मौत हुई है।

गाजा पर ताजा हिंसा मंगलवार को शुरू हुई थी, जब इजराइली विमानों ने ‘इस्लामिक जिहाद’ के तीन शीर्ष कमांडर को मार गिराया था। यह हमला गाजा से दागे गए रॉकेट के जवाब में किया गया था। इसके बाद से दोनों पक्षों के बीच हिंसा जारी थी, लेकिन मिस्र की मदद से शनिवार देर रात संघर्ष विराम समझौता किया गया।

इस संघर्ष विराम के कारण गाजा के उन 20 लाख लोगों और लाखों इजराइलियों को राहत मिली, जो हाल के दिनों में बमबारी की चपेट में आने से बचने के लिए बम-रोधी आश्रयों में रह रहे थे।

इजराइल ने रॉकेट हमले को झेलने वाले दक्षिणी इजराइल के निवासियों पर लगे अधिकतर प्रतिबंधों को हटा दिया है।

इजराइली अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने इस्लामिक जिहाद के कई शीर्ष अधिकारियों को मार गिराया है। उन्होंने कहा कि इजराइल ने पुख्ता खुफिया जानकारी के आधार पर हमले किए थे।

इन हमलों में गाजा में मारे गए लोगों में कम से कम 13 आम नागरिक हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\