जरुरी जानकारी | सीडीएसएल का कर बाद तिमाही मुनाफा 84 प्रतिशत बढ़कर 51.64 करोड़ रुपये

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख डिपॉजिटरी कंपनी सीडीएसएल ने सोमवार को बताया कि मार्च 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान उसका कर बाद मुनाफा 84 प्रतिशत की भारी वृद्धि के साथ 51.64 करोड़ रुपये हो गया।

नयी दिल्ली, तीन मई प्रमुख डिपॉजिटरी कंपनी सीडीएसएल ने सोमवार को बताया कि मार्च 2021 को समाप्त तिमाही के दौरान उसका कर बाद मुनाफा 84 प्रतिशत की भारी वृद्धि के साथ 51.64 करोड़ रुपये हो गया।

केंद्रीय डिपॉजिटरी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड (सीडीएसएल) ने एक बयान में कहा कि इससे पिछले वित्तवर्ष की समान तिमाही में उसने 28.14 करोड़ रुपये का कर बाद मुनाफा अर्जित किया था।

समीक्षाधीन तिमाही में कंपनी की कुल आय बढ़कर 110.25 करोड़ रुपये हो गई जो वर्ष 2019-20 की जनवरी-मार्च तिमाही में 72.98 करोड़ रुपये थी।

कंपनी का कर बाद मुनाफा 31 मार्च, 2021 को समाप्त पूरे वर्ष के लिए 89 प्रतिशत बढ़कर 201.27 करोड़ रुपये हो गया, जो वित्त वर्ष 2019-20 में 106.72 करोड़ रुपये था।

कंपनी की कुल आय वर्ष 2020-21 में 41 प्रतिशत बढ़कर 400.63 करोड़ रुपये हो गई जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 284.25 करोड़ रुपये थी।

कंपनी के निदेशक मंडल ने प्रति इक्विटी शेयर पर नौ रुपये का अंतिम लाभांश देने की सिफारिश की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Donald Trump: व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर में फायरिंग, ट्रंप ने जान बचाने वाले सीक्रेट सर्विस एजेंट्स की बहादुरी को सराहा, तारीफ़ में कही ये बात; VIDEO

Washington Firing: वॉशिंगटन में व्हाइट हाउस कॉरेस्पोंडेंट्स डिनर के दौरान अंधाधुंध फायरिंग, Donald Trump को सीक्रेट सर्विस ने सुरक्षित बाहर निकाला, बाल-बाल बचे; VIDEO

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड