जरुरी जानकारी | सीडीएसएल को ई-केवाईसी आधार सत्यापन के लिये यूआईडीएआई से मंजूरी मिली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख डिपाजिटरी सीडीएसएल ने शुक्रवार को कहा कि उसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) से ई-केवाईसी (अपने ग्राहक को जानो) सत्यापन के लिये आधार के उपयोग की मंजूरी मिल गयी है।

नयी दिल्ली, सात अगस्त प्रमुख डिपाजिटरी सीडीएसएल ने शुक्रवार को कहा कि उसे भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) से ई-केवाईसी (अपने ग्राहक को जानो) सत्यापन के लिये आधार के उपयोग की मंजूरी मिल गयी है।

सीडीएसएल ने एक बयान में कहा कि स्थानीय प्रमाणीकरण उपयोगकर्ता एजेंसी (एयूए) या ई-केवाईसी उपोगकर्ता एजेंसी के रूप में काम करने के लिये यह मंजूरी ली गयी है।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: शानदार वेतन के साथ होगा अद्भुत करियर! फटाफट यहां से करें अप्लाई.

बाजार मध्यस्थों के केयूए के रूप में पंजीकृत होने के साथ वे आधार के जरिये ई-केवाईसी का उपयोग कर खाता खोल सकेंगे।

सीडीएसएल ने कहा कि यह मध्यस्थों के लिये आसानी से ऑनलाइन खाता खोलने में मददगार होगा।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट के बीच यहां मिली कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी, सैलरी के लिए सरकार देगी पैसा.

डिपाजिटरी के पास देश भर में 2.4 करोड़ से अधिक डिमैट खाते हैं।

उल्लेखनीय है कि बाजार नियामक भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने मई में सीडीएसएल और सीडीएसएल वेंचर्स समेत आठ सूचीबद्ध इकाइयों को ई-केवाईसी आधार सत्यापन की मंजूरी दे दी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\