जरुरी जानकारी | सीसीपीए ने जल्दी सेवा के लिए ‘एडवांस टिप’ सुविधा को लेकर उबर को जारी किया नोटिस
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने ऐप आधारित कैब सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी उबर को कथित तौर पर जल्दी सेवा के लिए उपयोगकर्ताओं को ‘एडवांस टिप’ देने को ‘‘मजबूर करने या उकसाने’’ के लिए नोटिस जारी किया है।
नयी दिल्ली, 21 मई केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने ऐप आधारित कैब सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी उबर को कथित तौर पर जल्दी सेवा के लिए उपयोगकर्ताओं को ‘एडवांस टिप’ देने को ‘‘मजबूर करने या उकसाने’’ के लिए नोटिस जारी किया है।
उपभोक्ता मामलों के मंत्री प्रल्हाद जोशी ने सोशल मीडिया मंच पर लिखा ‘‘ ‘एडवांस टिप’ की प्रथा बेहद चिंताजनक है।’’
मंत्री ने लिखा, ‘‘ जल्दी सेवा के लिए उपयोगकर्ताओं को ‘एडवांस टिप’ देने के लिए मजबूर करना या उकसाना अनैतिक एवं शोषणकारी है। इस तरह की कार्रवाइयां अनुचित व्यापार व्यवहार के अंतर्गत आती हैं।’’
जोशी ने इस बात पर जोर दिया कि ‘टिप’ देना सेवा पूरी होने के बाद दी जाने वाली सराहना का प्रतीक है। इसे पहले नहीं दिया जा सकता।
मामले का संज्ञान लेते हुए मंत्री ने केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) को मामले की जांच करने का निर्देश दिया।
उन्होंने कहा, ‘‘ सीसीपीए ने आज इस संबंध में उबर को नोटिस जारी कर मंच से स्पष्टीकरण मांगा है।’’
जोशी ने कहा, ‘‘ ग्राहकों के साथ सभी प्रकार की बातचीत में निष्पक्षता, पारदर्शिता और जवाबदेही बरकरार रखी जानी चाहिए।’’
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)