सीसीआई एमएसपी पर कपास की खरीद करेगी, केन्द्र ने महाराष्ट्र के किसानो को आश्वस्त किया
मंत्रालय ने कहा कि मौजूदा समय में प्रदेश में एमएसपी पर खरीद की जा रही है। सीसीआई के द्वारा 34 केंद्रों पर एमएसपी पर खरीद का काम जारी है। मंत्रालय ने यह बयान इन चिंताओं के बीच दिया है कि महामारी के कारण किसान एमएसपी दरों को हासिल नहीं कर पायेंगे और ऐसी स्थिति में व्यापारी, किसानों को बेहतर कीमत की पेशकश नहीं करेंगे।
नयी दिल्ली, चार मई कपड़ा मंत्रालय ने सोमवार को महाराष्ट्र में किसानों को आश्वस्त किया कि भारतीय कपास निगम (सीसीआई) चालू ‘लॉकडाऊन’ के दौरान राज्य में न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) पर कपास खरीदने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
मंत्रालय ने कहा कि मौजूदा समय में प्रदेश में एमएसपी पर खरीद की जा रही है। सीसीआई के द्वारा 34 केंद्रों पर एमएसपी पर खरीद का काम जारी है। मंत्रालय ने यह बयान इन चिंताओं के बीच दिया है कि महामारी के कारण किसान एमएसपी दरों को हासिल नहीं कर पायेंगे और ऐसी स्थिति में व्यापारी, किसानों को बेहतर कीमत की पेशकश नहीं करेंगे।
मंत्रालय ने कहा कि भारतीय कपास निगम अपने एजेंट महाराष्ट्र प्रदेश कपास उत्पादक विपणन महासंघ के साथ महाराष्ट्र में न्यूनतम समर्थन मूल्य को लागू करने के लिए पूरी तरह से तैयार है।
मंत्रालय द्वारा आश्वासन, महाराष्ट्र में कृषि उपज बाजार समितियों (एपीएमसी) में कपास बेचने में किसानों को हो रही समस्याओं के बारे में मीडिया रिपोर्टों के बाद आया है।
मंत्रालय ने कहा कि कपड़ा मंत्रालय ने कपास बेचने के लिए एपीएमसी में उचित व्यवस्था करने के लिए महाराष्ट्र सरकार को एक परामर्श भी जारी किया है।
महाराष्ट्र में उत्पादित कुल कपास का लगभग 77.40 प्रतिशत पहले ही बाजारों में आ चुका था और जिसे 25 मार्च तक बेचा गया था।
सीसीआई ने 91.69 लाख क्विंटल कपास (18.66 लाख गांठ) की खरीद की है।मंत्रालय ने कहा कि 4,995 करोड़ रुपये के कुल खरीद में से 4,987 करोड़ रुपये ही किसानों को मिल चुके हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2020 09:07 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

