देश की खबरें | सीबीएसई की 10वीं एवं 12वीं कक्षा के लिए दूसरे चरण की बोर्ड परीक्षा 26 अप्रैल से होगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं एवं 12वीं कक्षा के लिए दूसरे चरण की बोर्ड परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू होगी ।

नयी दिल्ली, 11 मार्च केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की 10वीं एवं 12वीं कक्षा के लिए दूसरे चरण की बोर्ड परीक्षा 26 अप्रैल से शुरू होगी ।

पिछले वर्ष सीबीएसई ने घोषणा की थी कि 2022 के लिये बोर्ड परीक्षा दो चरणों में आयोजित की जायेगी ।

इसके तहत पहले चरण की परीक्षा पूर्व में ही आयोजित की जा चुकी है और दोनों कक्षाओं के लिये दूसरे चरण की परीक्षा 26 अप्रैल से आयोजित की जायेगी ।

बोर्ड ने शुक्रवार को तिथि तालिका जारी करते हुए कहा कि दोनों परीक्षाओं के बीच इस बात को ध्यान में रखते हुए पर्याप्त अंतर रखा गया है कि महामारी के कारण स्कूल बंद थे ।

इसमें कहा गया है, ‘‘ महामारी के कारण स्कूलों के बंद रहने से पठन पाठन का नुकसान हुआ, इसलिये दोनों कक्षाओं में लगभग सभी विषयों में दोनों परीक्षाओं के बीच (समय का) पर्याप्त अंतर रखा गया है। ’’

इसमें यह भी कहा गया है कि तिथि तालिका तैयार करते हुए जेईई मेन सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं का भी ध्यान रखा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

KKR vs MI, IPL 2026 65th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स में मुंबई इंडियंस ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 148 रनों का टारगेट, कॉर्बिन बॉश ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

IPL Playoff Scenario 2026: मुंबई इंडियंस तय करेगी पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की किस्मत, राजस्थान रॉयल्स के लिए करो या मरो की स्थिति बरकरार

GT vs CSK, IPL 2026 66th Match Stats And Preview: प्लेऑफ से पहले जीत की लय हासिल करना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू