देश की खबरें | सीबीएसई ने 1,200 से अधिक केंद्रों पर 10वीं, 12वीं कक्षा के लिए कम्पार्टमेंट परीक्षा आयोजित की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के अनुसार, कोविड-19 महामारी के मद्देनजर देश भर के 1,268 केंद्रों पर कक्षा 10 और 12 के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 22 सितंबर केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के अनुसार, कोविड-19 महामारी के मद्देनजर देश भर के 1,268 केंद्रों पर कक्षा 10 और 12 के लिए कंपार्टमेंट परीक्षा मंगलवार से शुरू हो गई।

बोर्ड ने 12वीं कक्षा के छात्रों को परीक्षा के लिए उपस्थित होने का भी मौका दिया है, अगर वे कोविड-19 के कारण परीक्षा रद्द होने के बाद वैकल्पिक मूल्यांकन योजना के आधार पर उन्हें दिए गए अंकों से असंतुष्ट हैं।

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: बिहार के डीजीपी गुप्तेश्वर पांडे ने दिया इस्तीफा, JDU से विधानसभा चुनाव लड़ने की अटकलें तेज, रिया पर बयान से आये थे सुर्खियों में.

हालांकि, 10वीं कक्षा के छात्रों को अपने प्रदर्शन में सुधार करने का कोई विकल्प नहीं मिला है।

इस वर्ष कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए 2.3 लाख से अधिक उम्मीदवार शामिल हो रहे हैं। 10वीं कक्षा के छात्र सामाजिक विज्ञान की परीक्षा में शामिल हुए, जबकि 12वीं कक्षा के लिए कई विषयों की परीक्षाएँ निर्धारित की गई थीं, जिनमें राजनीति विज्ञान, भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान, इतिहास और लेखा शास्त्र शामिल हैं।

यह भी पढ़े | Jamia to Conduct Admission Tests for UG, PG Private Courses: जामिया में यूजी, पीजी वार्षिक परीक्षा (प्राइवेट) 2020 शुरू.

इस बीच, उच्चतम न्यायालय ने मंगलवार को कहा कि सीबीएसई कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम शीघ्र घोषित करें और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) यह सुनिश्चित करे कि छात्रों को कॉलेजों में प्रवेश मिल सके। न्यायालय ने कहा कि "ये असाधारण समय हैं"।

बोर्ड के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ‘‘सभी उम्मीदवार पारदर्शी बोतलों में अपने स्वयं के सैनिटाइज़र और पानी की बोतलों को ला सकेंगे और उन्हें अपने मुंह और नाक को मास्क या कपड़े से ढंकना होगा। छात्रों को केवल उनके होम स्कूल में केंद्र आवंटित किया गया था जब तक कि उन्होंने स्थान परिवर्तन के लिए अनुरोध नहीं दिया हो।

अधिकारी ने कहा, ‘‘कक्षा 12 के उन छात्रों के लिए वैकल्पिक परीक्षा को भी कम्पार्टमेंट परीक्षा के साथ आयोजित किया जाना है, जो अपने प्रदर्शन में सुधार करना चाहते हैं, जिनके परिणाम मूल्यांकन योजना के आधार पर घोषित किये गए हैं। इन वैकल्पिक परीक्षाओं में शामिल उम्मीदवारों द्वारा प्राप्त किए गए अंकों को अंतिम माना जाएगा, जिन्होंने इन परीक्षाओं में भाग लेने का विकल्प चुना है।’’

महामारी को देखते हुए रद्द कर दिए गए बोर्ड परीक्षा के परिणाम जुलाई में एक वैकल्पिक मूल्यांकन योजना के आधार पर घोषित किए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड