देश की खबरें | पश्चिम बंगाल के संदेशखालि में सीबीआई ने जब्त किए हथियार,गोला बारूद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के संदेशखालि में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया और इस दौरान उसने विदेश निर्मित पिस्तौल सहित हथियार और गोला बारूद बरामद किया।

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के संदेशखालि में कई स्थानों पर तलाशी अभियान चलाया और इस दौरान उसने विदेश निर्मित पिस्तौल सहित हथियार और गोला बारूद बरामद किया।

अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि यह तलाशी अभियान तृणमूल कांग्रेस के नेता रहे शाहजहां शेख के समर्थकों द्वारा प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर हमला किए जाने की घटना से जुड़ा है।

प्रवर्तन निदेशालय की टीम पर पांच जनवरी को संदेशखालि में उस समय हमला किया गया था जब वह कथित राशन घोटाले के सिलसिले में शेख के परिसर पर छापा मारने गई थी।

अधिकरियों ने बताया कि सीबीआई को अपनी जांच के दौरान यह जानकारी मिली कि संदेशखालि में भारी मात्रा में हथियार छिपाए गए हैं इसके बाद शुक्रवार सुबह सीबीआई की टीम ने तलाशी अभियान प्रारंभ किया और उसे विदेश निर्मित पिस्तौल सहित हथियार बरामद हुए।

कलकत्ता उच्च न्यायालय के आदेश पर केंद्रीय एजेंसी ने पांच जनवरी की घटनाओं पर तीन प्राथमिकी दर्ज की थीं।

ये प्राथमिकियां भीड़ द्वारा ईडी अधिकारियों पर कथित हमले, निलंबित टीएमसी नेता शेख के सुरक्षाकर्मी द्वारा ईडी अधिकारियों के खिलाफ लगाए गए आरोपों और ईडी अधिकारियों पर हमले के संबंध में नज़ात पुलिस थाने की ओर से स्वत: संज्ञान लेते हुए दर्ज किए गए मामले से संबंधित हैं।

शेख को फरवरी में पश्चिम बंगाल पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

लगभग 1,000 लोगों की भीड़ के हमले में ईडी के तीन अधिकारी घायल हो गए थे इसके बाद एजेंसी के एक उप निदेशक ने बशीरहाट के पुलिस अधीक्षक के समक्ष शिकायत दर्ज कराई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू