देश की खबरें | आईआरएस अधिकारी संतोष करनानी के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के मामले में सीबीआई की छापेमारी
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 2005 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी संतोष करनानी के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के मामले में बृहस्पतिवार को गुजरात और राजस्थान में 11 स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, आठ मई केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 2005 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) के अधिकारी संतोष करनानी के खिलाफ कथित भ्रष्टाचार के मामले में बृहस्पतिवार को गुजरात और राजस्थान में 11 स्थानों पर छापेमारी की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एजेंसी ने करनानी से जुड़े 11 परिसरों पर छापेमारी की। करनानी पहले ही गांधीनगर, अहमदाबाद और जयपुर में एक बिल्डर, उसके सहयोगियों और परिवार के सदस्यों से कथित तौर पर रिश्वत मांगने के मामले में जांच का सामना कर रहे हैं।
अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने अहमदाबाद में अतिरिक्त आयकर आयुक्त के पद पर तैनात रहे करनानी और उनकी पत्नी के खिलाफ आय के ज्ञात स्रोतों के अनुपात में अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया।
सीबीआई ने एक बयान में कहा, "आरोप है कि उक्त आरोपी ने जानबूझकर अवैध रूप से खुद को फायदा पहुंचाया और उसके पास आय के ज्ञात स्रोतों से अधिक वित्तीय संसाधन मिले हैं।"
एजेंसी ने आरोप लगाया कि आरोपी की पत्नी आरती करनानी ने 1.31 करोड़ रुपये से अधिक की बेहिसाब संपत्ति अर्जित करने में मदद की, जो उनकी आय के ज्ञात और वैध स्रोतों की तुलना में 156.24 प्रतिशत अधिक थी।
बयान में कहा गया है, "आरोप है कि आरोपियों ने जयपुर, अहमदाबाद, गांधीनगर और मुंबई में संपत्तियां खरीदने में भारी मात्रा में अवैध धन का निवेश किया।"
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)