देश की खबरें | सीबीआई जांच : रिया के पिता तीसरे दिन पूछताछ के सिलसिले में डीआरडीओ गेस्ट हाउस पहुंचे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के पिता लगातार तीसरे दिन सीबीआई द्वारा पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को यहां डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुंचे। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, तीन सितंबर फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के पिता लगातार तीसरे दिन सीबीआई द्वारा पूछताछ के लिए बृहस्पतिवार को यहां डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुंचे। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

पिछले दो दिनों में, अभिनेत्री के पिता इंद्रजीत चक्रवर्ती से केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने करीब 18 घंटे तक पूछताछ की है।

यह भी पढ़े | PUBG Ban in India: भारत सरकार के पबजी बैन का मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने किया स्वागत, कहा-बच्चों के मानसिक स्वास्थ पर पड़ रहा था बुरा प्रभाव.

अधिकारी ने बताया कि बृहस्पतिवार को वह सुबह करीब साढ़े दस बजे कलीना स्थित डीआरडीओ के गेस्ट हाउस पहुंचे जहां जांच टीम ठहरी हुई है।

पिछले चार दिनों में रिया से करीब 35 घंटे तक पूछताछ की गई और उनके भाई शोविक चक्रवर्ती से भी सीबीआई ने सवाल-जवाब किए हैं लेकिन जांच एजेंसी ने बृहस्पतिवार को उन्हें अब तकतलब नहीं किया है।

यह भी पढ़े | Sushant Singh Rajput Death Case: ज़ैद विलात्रा को 9 सितंबर तक के लिए नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की हिरासत में भेजा गया: 3 सितंबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार के सदस्यों पर 34 वर्षीय राजपूत को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप है। राजपूत 14 जून को मुंबई के बांद्रा इलाके में अपने घर में फंदे से लटके मिले थे।

उनकी मौत के बाद, मुंबई पुलिस ने अचानक हुई मौत का मामला दर्ज कर 50 से अधिक लोगों के बयान दर्ज किए थे।

अभिनेता के पिता ने बाद में पटना पुलिस में शिकायत दर्ज कराकर रिया चक्रवर्ती और उनके परिवार पर उन्हें आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके पैसे का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था।

पिछले महीने उच्चतम न्यायालय ने पटना में दर्ज प्राथमिकी को सीबीआई को हस्तांतरित किए जाने को सही ठहराया था।

बुधवार को, नार्कोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने कहा था कि उसने राजपूत की मौत के मामले में सामने आ रहे नशीली दवाओं की तस्करी से जुड़े पहलू के सिलसिले में दो कथित ड्रग डीलरों को गिरफ्तार किया है।

अधिकारियों ने बताया कि रिया चक्रवर्ती के भाई और एनसीबी द्वारा गिरफ्तार किए गए लोगों के साथ उनके कथित संबंधों की एजेंसी जांच कर रही है और उन्हें पूछताछ के लिए जल्द ही तलब किया जा सकता है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ganesh Chaturthi 2026 Marathi Wishes: गणेश चतुर्थी की धूम! इन खास मराठी संदेशों और कोट्स के जरिए अपनों को कहें 'गणेश चतुर्थीच्या हार्दिक शुभेच्छा'

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Ganeshutsav 2026: गणेश भक्तों के लिए BJP का बड़ा तोहफा, भांडुप में जागृति पाटिल और कौशिक पाटिल ने किया मुफ्त एसटी बसों का खास इंतजाम

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड