जरुरी जानकारी | सीबीआई ने 209 करोड़ रुपये की बैंक धोखाधड़ी मामले में आरोप पत्र दायर किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. अधिकारीयों ने बताया कि जांच एजेंसी ने जयपुर की विशेष अदालत में पेश अपने आरोप पत्र में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) भारत बंब को भी इसी मामले में आरोपित किया है।

अधिकारीयों ने बताया कि जांच एजेंसी ने जयपुर की विशेष अदालत में पेश अपने आरोप पत्र में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) भारत बंब को भी इसी मामले में आरोपित किया है।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के प्रवक्ता आरसी जोशी ने कहा, ‘‘शिकायत में आरोप लगाया गया था कि सिंडिकेट बैंक की तीन शाखाओं द्वारा 118 खातों में कर्ज मंजूर और वितरित किया गया था। इनमे जयपुर की एमआई रोड शाखा, जयपुर की मालवीय नगर और उदयपुर की एक शाखा शामिल है।’’

जांच एजेंसी ने आरोप लगाया कि भारत बंब ने सिंडिकेट बैंक के शाखा अधिकारियों समेत अपने कर्मचारियों और अन्य लोगों के साथ यह षड़यंत्र रचा और विभिन्न कर्ज सुविधाओं की मंजूरी हासिल की।

सीबीआई ने यह भी कहा कि आरोपियों ने जाली और नकली दस्तावेजों, बिलों, फर्जी निविदाओं और प्रमाण पत्रों समेत अन्य दस्तावेजों के आधार पर ऋण लेकर बैंक से 209.93 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।

जोशी ने कहा कि जांच में यह देखा गया है कि कई उधारकर्ता सीए भारत बंब और उसकी सहायक कंपनियों में काम करने वाले कर्मचारी पाए गए, जो इस तरह के कर्ज के लिए योग्य तक नहीं थे।

उन्होंने कहा कि सीबीआई ने अपनी जांच के दौरान यह पाया कि बंब, अनूप बरटारिया और अन्य ने कथित तौर पर सिंडिकेट बैंक एम आई रोड शाखा के अधिकारियों से संपर्क किया, जिसमें बढ़ी हुई आय की जाली आयकर रिटर्न के आधार पर वर्ल्ड ट्रेड पार्क लि. की संपत्तियों की खरीद के लिए कर्ज की मांग की गई।

उन्होंने कहा, ‘‘सिंडिकेट बैंक की एमआई रोड शाखा के तत्कालीन प्रबंधक महेश गुप्ता ने सिफारिश की थी और फिर सिंडिकेट बैंक की एमआई रोड शाखा के तत्कालीन एजीएम मनचंदा ने बैंक दिशानिर्देशों का उल्लंघन करके और जरूरी जांच पड़ताल के बिना विभिन्न कर्ज सुविधाओं की मंजूरी दे दी थी।’’

जतिन

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Bengaluru Shocker: कर्नाटक के कोडागु में अमेरिकी महिला पर्यटक के साथ दुष्कर्म, झारखंड के आरोपी समेत होमस्टे मालिक गिरफ्तार

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 33वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस को हराकर तीसरी जीत दर्ज करना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SA W vs IND W, 3rd T20I Match Live Score Update: वांडरर्स स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट