देश की खबरें | सीबीआई, एफबीआई ने साइबर अपराध से निपटने, साक्ष्य साझा करने में अधिक सहयोग पर चर्चा की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अमेरिकी जांच एजेंसी ‘फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन’ (एफबीआई) के निदेशक क्रिस्टोफर रे ने सोमवार को यहां केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक प्रवीण सूद से मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 11 दिसंबर अमेरिकी जांच एजेंसी ‘फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टिगेशन’ (एफबीआई) के निदेशक क्रिस्टोफर रे ने सोमवार को यहां केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के निदेशक प्रवीण सूद से मुलाकात की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इस दौरान उन्होंने साइबर जगत से संबंधित वित्तीय अपराधों से निपटने में अधिक सहयोग और अपराधियों तथा भगोड़ों को न्याय के कठघरे में लाने में साक्ष्य साझा करने पर चर्चा की।

अधिकारियों ने बताया कि अपराह्न करीब दो बजे रे और अन्य अमेरिकी अधिकारी सीबीआई मुख्यालय पहुंचे और करीब एक घंटे तक हुई बैठक में दोनों पक्षों ने संगठित अपराध नेटवर्क, साइबर-सक्षम वित्तीय अपराधों, रैंसमवेयर खतरों, आर्थिक अपराधों और अंतरराष्ट्रीय अपराध द्वारा उत्पन्न चुनौतियों पर चर्चा की।

सीबीआई के प्रवक्ता ने एक बयान में कहा बैठक में निर्णय लिया गया कि दोनों जांच एजेंसियों की प्रशिक्षण अकादमियां एक-दूसरे के साथ सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करेंगी।

अधिकारी ने बताया कि रे दो दिवसीय यात्रा पर रविवार शाम दिल्ली पहुंचे और उनका भारतीय कानून-व्यवस्था अवस्थापना से जुड़े शीर्ष अधिकारियों से भी मिलने का कार्यक्रम है।

उन्होंने कहा कि रे और सूद के बीच बैठक ‘‘आपराधिक मामलों पर सूचनाओं के आदान-प्रदान को मजबूत करने, अंतरराष्ट्रीय अपराधों से निपटने में बेहतर समन्वय और प्रौद्योगिकी-सक्षम अपराधों की जांच में विशेषज्ञता साझा करने’’ पर केंद्रित रही।

बयान के मुताबिक, रे ने सीबीआई के साथ एफबीआई के लंबे संबंधों के दौरान सहयोगी भावना और स्थायी सहयोग के लिए भारतीय जांच एजेंसी को धन्यवाद दिया।

इसके मुताबिक, ‘‘निदेशक रे की यात्रा अंतरराष्ट्रीय पुलिस सहयोग की भावना के तहत अपराध के सभी स्वरूपों से निपटने के लिए सहयोग को मजबूत करने की प्रतिबद्धता का प्रतीक है।’’

यह उच्चस्तरीय यात्रा अमेरिकी धरती पर सिख अलगाववादी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की नाकाम साजिश में कथित तौर पर भारत के शामिल होने के वाशिंगटन के आरोपों की पृष्ठभूमि में हो रही है।

भारत ने आरोपों की जांच के लिए पहले ही जांच टीम गठित कर दी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Match Live Score Update: मुंबई में टीम इंडिया बनाम इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Live Toss And Scorecard: मुंबई में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs England, T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Toss Winner Prediction: मुंबई में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वानखेड़े स्टेडियम में भारत बनाम इंग्लैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

\