देश की खबरें | धनबाद न्यायाधीश मौत मामले में सीबीआई ने इनाम राशि दोगुनी की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को झारखंड में धनबाद के न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत से जुड़ा ''अहम सुराग'' देने पर इनाम राशि को दोगुना कर 10 लाख रुपये कर दिया है। न्यायाधीश को 28 जुलाई को ऑटोरिक्शा ने टक्कर मार दी थी जिससे उनकी मौत हो गई।

धनबाद/नयी दिल्ली, आठ सितंबर केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को झारखंड में धनबाद के न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत से जुड़ा ''अहम सुराग'' देने पर इनाम राशि को दोगुना कर 10 लाख रुपये कर दिया है। न्यायाधीश को 28 जुलाई को ऑटोरिक्शा ने टक्कर मार दी थी जिससे उनकी मौत हो गई।

सीबीआई ने सिटी सेंटर, बैंक मोड़ और रणधीर वर्मा चौक जैसे शहर के कई स्थानों पर इनाम बढ़ाने की घोषणा करते हुए पोस्टर लगाए, जहां घटना हुई थी। पोस्टर में लिखा है, ''अपराध से जुड़ी सार्थक जानकारी देने वाले को 10 लाख रुपये का नकद इनाम दिया जाएगा।''

इससे पहले 15 अगस्त को सीबीआई ने 49 वर्षीय अतिरिक्त जिला न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत के मामले में सुराग देने वाले को पांच लाख रुपये का इनाम देने की घोषणा की थी।

धनबाद पुलिस ने घटना में शामिल ऑटोरिक्शा गिरीडीह से बरामद कर चालक लखन वर्मा और उसके सहायक राहुल वर्मा को गिरफ्तार किया था। शुरुआत में राज्य पुलिस का विशेष जांच दल मामले की जांच कर रहा था और बाद में चार अगस्त को जांच सीबीआई ने अपने हाथ में ले ली।

इस बीच, दिल्ली में अधिकारियों ने बुधवार को कहा कि सीबीआई ने धनबाद के न्यायाधीश उत्तम आनंद की मौत के पीछे कथित साजिश की जांच के लिए झारखंड पुलिस द्वारा दर्ज दो और प्राथमिकी अपने हाथ में ली हैं।

एक प्राथमिकी पूर्णेंदु विश्वकर्मा के घर से तीन मोबाइल फोन की चोरी से संबंधित है जबकि दूसरी सुगनू देवी के ऑटोरिक्शा की चोरी से संबंधित है जिसका कथित रूप से इस घटना में उपयोग किया गया।

अधिकारियों ने कहा कि दोनों ही मामलों में शिकायकर्ताओं ने काफी दिनों बाद पुलिस को चोरी के संबंध में सूचना दी थी। उन्होंने कहा कि सीबीआई शिकायतकर्ताओं द्वारा किए गए दावों की जांच करना चाहती है इसलिए दोनों मामलों में दर्ज प्राथमिकी झारखंड पुलिस से ली गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Rishabh Pant IPL Stats Against SRH: आईपीएल इतिहास में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं ऋषभ पंत का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Stats And Preview: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Virat Kohli IPL Stats Against CSK: आईपीएल इतिहास में चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड