जरुरी जानकारी | सीबीआई ने राइट्स लि. के दो वरिष्ठ अधिकारियों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 2.72 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में रांची से सार्वजनिक क्षेत्र की राइट्स लि. के महाप्रबंधक और एक वरिष्ठ उप महाप्रबंधक को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, तीन जून केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 2.72 लाख रुपये की रिश्वत लेने के मामले में रांची से सार्वजनिक क्षेत्र की राइट्स लि. के महाप्रबंधक और एक वरिष्ठ उप महाप्रबंधक को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सीबीआई ने इस मामले में हरदेव कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड के मालिक अवतार सिंह और उसके कर्मचारी शशि कुमार के साथ राइट्स के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक (परियोजना) कुमार राजीव रंजन तथा महाप्रबंधक (परियोजना) अभय कुमार को हिरासत में लिया है।

सीबीआई के प्रवक्ता आर सी जोशी के मुताबिक आरोपियों ने एक संयुक्त उद्यम कंपनी को दिए गए निविदा के मामले में लोक सेवकों को अवैध रूप से रिश्वत लेने और भुगतान करने की साजिश रची।

आरोप यह भी था कि निजी कंपनी के कर्मचारी ने रिश्वत के पैसे राइट्स के वरिष्ठ उप महाप्रबंधक को सौंपे और बाद में यह धनराशि आरोपी महाप्रबंधक के पास पहुंची।

सीबीआई प्रवक्ता ने कहा, " महाप्रबंधक के कब्जे से 2.72 लाख रुपये की रिश्वत की राशि बरामद की गई है। तीनों आरोपियों को सीबीआई ने पकड़ लिया है।"

इन लोगों की गिरफ्तारी के बाद सीबीआई ने रांची, पटना, देवघर, गुरुग्राम और रामगढ़ आदि 12 जगहों पर आरोपियों के ठिकानों की तलाशी ली। सीबीआई ने वहां से लगभग 65.5 लाख रुपये की नकदी बरामद की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Bengal Assembly Election 2026: अमित शाह का बड़ा वादा- 'सत्ता में आए तो वापस लाएंगे पलायन कर चुके उद्योग, महिलाओं को 33% आरक्षण'

LSG vs RR, IPL 2026 32nd Match Live Toss And Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Divyanka Sirohi Dies: हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में शोक की लहर, मशहूर अभिनेत्री और इन्फ्लुएंसर दिव्यांका सिरोही का 30 साल की उम्र में निधन