देश की खबरें | सीबीआई ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण सामग्री के प्रसार के आरोप में सात लोगों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण सामग्री के कथित प्रसार के खिलाफ अपने अभियान के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 17 नवंबर केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने ऑनलाइन बाल यौन शोषण सामग्री के कथित प्रसार के खिलाफ अपने अभियान के सिलसिले में सात लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि राम गौतम, सतेंद्र मित्तल और पुरुषोत्तम को दिल्ली से, सुरेंद्र कुमार नायक को ओडिशा के ढेंकनाल से, नोएडा से निशांत जैन, झांसी से जितेंद्र कुमार और तिरुपति से टी मोहन कृष्ण को हिरासत में लिया गया। उन्होंने कहा कि सीबीआई बुधवार को दिल्ली के आरोपियों को एक अदालत में पेश करेगी, जबकि बाकी के लिए उन्हें आगे की जांच के वास्ते दिल्ली लाने के लिए ट्रांजिट रिमांड का अनुरोध किया जायेगा।

उन्होंने कहा कि जांच आगे बढ़ने पर और भी गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

सीबीआई प्रवक्ता आरसी जोशी ने कहा था कि यह आरोप लगाया गया था कि भारत और विदेशों के विभिन्न हिस्सों में व्यक्तियों के विभिन्न समूह विभिन्न सोशल मीडिया मंच/समूहों के माध्यम से बाल यौन शोषण सामग्री (सीएसईएम) को प्रसारित करने, संग्रहीत करने और देखने में शामिल थे। यह भी आरोप लगाया गया था कि लोग सोशल मीडिया समूहों / मंचों पर लिंक, वीडियो, चित्र, पोस्ट और ऐसी सामग्री का प्रचार कर रहे हैं।

एजेंसी ने 14 नवंबर को बाल दिवस पर बड़े पैमाने पर अभियान चलाया था, जिसमें 83 आरोपियों के खिलाफ 23 प्राथमिकी दर्ज की गई थी जो अगले दिन तक जारी रही।

इस अभियान में 50 से अधिक सोशल मीडिया समूहों को लक्षित किया, जिनमें 5,000 से अधिक कथित अपराधी पाकिस्तान, कनाडा, बांग्लादेश, नाइजीरिया, इंडोनेशिया, अजरबैजान, श्रीलंका, अमेरिका, सऊदी अरब, यमन, मिस्र , ब्रिटेन, बेल्जियम और घाना जैसे देशों के कुछ आरोपियों के साथ बाल यौन शोषण सामग्री साझा कर रहे थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India TV के चेयरमैन रजत शर्मा की बेटी दिशा ने मुंबई में सुदर्शन एमजे से रचाई शादी, PM मोदी, शाहरुख, सलमान समेत कई बड़े चेहरे हुए शामिल; देखें वीडियो

SRH vs LSG, IPL 2026 10th Match T20 Stats In IPL: आईपीएल इतिहास में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आकंड़ें

RCB vs CSK, IPL 2026 11th Match Pitch Report: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या चेन्नई सुपरकिंग्स के गेंदबाज मचाएंगे कहर? रोमांचक मुकाबले से पहले यहां जानें पिच रिपोर्ट

Nitish Kumar: बिहार के बाद नीतीश कुमार का दिल्ली होगा अब नया ठिकाना, CM पद से इस्तीफे के बाद 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सदस्यता की शपथ