देश की खबरें | सीबीआई ने 15 लाख रुपये की रिश्वत के मामले में रेलवे के उप मुख्य अभियंता को पकड़ा
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के एक उप मुख्य विद्युत अभियंता, रंजीत कुमार बोरा को मंगलवार को गुवाहाटी से कथित तौर पर उस समय गिरफ्तार किया, जब वह एक निजी कंपनी पर किए गए एहसान के बदले में 15 लाख रुपये रिश्वत के रूप में ले रहे थे। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 14 दिसंबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे के एक उप मुख्य विद्युत अभियंता, रंजीत कुमार बोरा को मंगलवार को गुवाहाटी से कथित तौर पर उस समय गिरफ्तार किया, जब वह एक निजी कंपनी पर किए गए एहसान के बदले में 15 लाख रुपये रिश्वत के रूप में ले रहे थे। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने कहा कि ऐसा आरोप है कि बोरा नॉर्थईस्ट फ्रंटियर रेलवे की परियोजनाओं में पटना स्थित एक कंपनी का पक्ष ले रहे थे।
उन्होंने कहा कि उनके द्वारा की गई ‘मेहरबानियों’ के बदले कंपनी ने उन्हें कई संपत्तियां दीं।
अधिकारियों ने बताया कि बोरा ने हाल में कथित तौर पर कंपनी से कहा था कि वह उन्हें संपत्तियों के बदले 2.10 करोड़ रुपये नकद दे।
उन्होंने कहा कि कंपनी द्वारा कथित तौर पर 2.10 करोड़ रुपये की कुल रकम की कई किस्ते पूर्व में दी जा चुकी थी।
उन्होंने बताया कि सीबीआई को सूचना मिली कि कथित रिश्वत के 15 लाख रुपये मंगलवार को मालीगांव, गुवाहाटी में दिए जाएंगे, जिसके बाद छापेमारी की गई और बोरा को धन प्राप्त करने की प्रक्रिया में पकड़ा गया।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)