देश की खबरें | सीबीआई ने खुद को एनएचएआई अध्यक्ष बताने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने खुद को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) का अध्यक्ष बताकर एक व्यक्ति से कथित तौर पर 80 लाख रुपये की ठगी की। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, छह अगस्त केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने खुद को भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) का अध्यक्ष बताकर एक व्यक्ति से कथित तौर पर 80 लाख रुपये की ठगी की। अधिकारियों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी मनोज कुमार झा बिहार के मधुबनी का रहने वाला है और उसे गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया है।

अधिकारियों ने कहा कि गिरफ्तारी के बाद केंद्रीय जांच एजेंसी ने दिल्ली, कोलकाता, मधुबनी और बोकारो स्टील सिटी में आठ परिसरों में छापेमारी की तथा विभिन्न दस्तावेज और लगभग 200 सिम कार्ड बरामद किए।

सीबीआई प्रवक्ता आर सी जोशी ने बताया, ‘‘आरोप है कि खुद को एनएचएआई का अध्यक्ष बताने वाले व्यक्ति ने प्राधिकरण में एक वरिष्ठ अधिकारी को फोन किया। यह भी आरोप लगाया गया है कि शिकायतकर्ता को कथित अध्यक्ष से बात करने की सलाह दी गई, क्योंकि उसने किसी जरूरी उद्देश्य के लिए दो-तीन बड़े प्रतिष्ठित ठेकेदारों के नाम बताने की बात कही थी।’’

प्रवक्ता के अनुसार, जब शिकायतकर्ता ने झा से संपर्क किया, तो उसने कथित तौर पर शिकायतकर्ता से कहा कि उसकी बेटी को कोलकाता में 80 लाख रुपये की तत्काल जरूरत है और उसका दामाद वहां राशि एकत्रित करेगा।

जोशी ने कहा, ‘‘पैसा कथित तौर पर हवाला के जरिए कोलकाता भेजा गया और खुद आरोपी ने वह राशि ली। जांच के दौरान, आरोपी की पहचान मधुबनी (बिहार) निवासी के रूप में हुई और बाद में उसे गुरुग्राम (हरियाणा) से गिरफ्तार कर लिया गया।’’

उन्होंने कहा कि आरोपी फिलहाल नौ अगस्त तक सीबीआई की हिरासत में है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RBI New Rules for Digital Payments: आरबीआई के नए नियम, 1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन होगा अनिवार्य, चेक डिटेल्स

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स

Income Tax Rules 2026: भारत में 1 अप्रैल से बड़े बदलाव, नया इनकम टैक्स एक्ट, रेलवे रिफंड पॉलिसी और अन्य जरूरी नियम, जानें आपकी जेब-जिंदगी पर इसका क्या होगा असर