देश की खबरें | सीबीआई ने भ्रष्टाचार के आरोप में एनएचएआई के महाप्रबंधक और तीन अन्य व्यक्तियों को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक महाप्रबंधक और एक निजी कंपनी के महाप्रबंधक समेत तीन अन्य लोगों को 15 लाख रुपये की कथित रिश्वतखोरी के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 24 मार्च केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक महाप्रबंधक और एक निजी कंपनी के महाप्रबंधक समेत तीन अन्य लोगों को 15 लाख रुपये की कथित रिश्वतखोरी के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

सीबीआई ने एक बयान में कहा कि एनएचएआई के आरोपी महाप्रबंधक रामप्रीत पासवान ने कथित तौर पर एनएचएआई के अनुबंधों/कार्यों से संबंधित बिल की मंजूरी के मामले में अनुचित लाभ पहुंचाने के लिए 15 लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी।

जांच एजेंसी ने कहा, “इस संबंध में की गई तलाशी में (लगभग) 1.18 करोड़ रुपये नकद बरामद हुए हैं।”

सीबीआई ने रिश्वतखोरी मामले में 12 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया था।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई ने आरोपी महाप्रबंधक और एक निजी कंपनी के कर्मचारी के बीच बैठक वाले स्थल पर छापा मारा, जहां रिश्वत का आदान-प्रदान होने के तुरंत बाद दोनों को पकड़ लिया गया।

बयान में कहा गया है, “सीबीआई ने पटना, मुजफ्फरपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय, पूर्णिया, रांची और वाराणसी में आरोपियों के आवासीय और आधिकारिक परिसरों में तलाशी ली, जिसमें (लगभग) 1,18,85,000 रुपये, कई दोष साबित करने वाले दस्तावेज और डिजिटल उपकरण बरामद हुए।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RBI New Rules for Digital Payments: आरबीआई के नए नियम, 1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन होगा अनिवार्य, चेक डिटेल्स

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स

Income Tax Rules 2026: भारत में 1 अप्रैल से बड़े बदलाव, नया इनकम टैक्स एक्ट, रेलवे रिफंड पॉलिसी और अन्य जरूरी नियम, जानें आपकी जेब-जिंदगी पर इसका क्या होगा असर