कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण अब जल शक्ति मंत्रालय के अधीन

अधिकारियों ने कहा कि सीडब्ल्यूएमए पहले जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय के अधीन था।

जमात

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण: सीडब्ल्यूएमए: को अब आधिकारिक तौर पर जल शक्ति मंत्रालय के अधीन लाया गया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि सीडब्ल्यूएमए पहले जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय के अधीन था।

हालांकि, मोदी सरकार ने जल से संबंधित मुद्दों से निपटने के लिए जल शक्ति मंत्रालय का गठन किया है, जबकि जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण इसी मंत्रालय के अंतर्गत एक विभाग का रूप ले लिया है।

एक अधिकारी ने बताया कि अन्य नदियों के जल प्रबंधन प्रधिकरणों को भी जल शक्ति मंत्रालय के अधीन लाया गया है क्योंकि वे भी जल संसाधन, नदी विकास और गंगा संरक्षण मंत्रालय के अंतर्गत आते थे।

अधिकारी ने बताया कि यह निर्णय महज एक औपचारिकता है जो कामकाज के आवंटन को निर्दिष्ट करता है, जिसका अर्थ है कि प्राधिकरण को जल शक्ति मंत्रालय को रिपोर्ट करना होगा।

2018 में, केंद्र सरकार ने तमिलनाडु, कर्नाटक, केरल और पुडुचेरी के बीच नदी के पानी के बंटवारे के विवाद को हल करने के लिए कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (सीडब्ल्यूएमए) का गठन किया था।

इन राज्यों के सदस्यों के अलावा, बोर्ड में केंद्र सरकार द्वारा नामित एक सदस्य भी होता है।

अधिकारी ने यह भी कहा कि इस कदम से प्राधिकरण के कामकाज की स्वतंत्रता पर कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा।

सीडब्ल्यूएमए की आखिरी बैठक फरवरी में हुई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

BAN vs PAK 2nd Test Live Streaming: बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच आज से खेला जाएगा दूसरा टेस्ट मैच, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव प्रसारण और लाइव स्ट्रीमिंग?

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

साइबर ठगों पर CBI का बड़ा वार, फर्जी नोटिस की पहचान के लिए लॉन्च किया AI हेल्पबॉट ‘ABHAY’

LSG vs CSK, IPL 2026 59th Match Scorecard: इकाना स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के धमाकेदार जीत से चेन्नई सुपरकिंग्स की मुश्किलें बढ़ीं, मिचेल मार्श ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड