देश की खबरें | युवती को बंधक बना दुष्कर्म करने पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा के जींद से कैथल के लिए ड्यूटी पर निकली युवती को कथित रूप से बंधक बना अपहरण करने और उसके साथ कथित दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने पीडिता की मां की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

जींद, 13 अगस्त हरियाणा के जींद से कैथल के लिए ड्यूटी पर निकली युवती को कथित रूप से बंधक बना अपहरण करने और उसके साथ कथित दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस ने पीडिता की मां की शिकायत पर तीन युवकों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने इसकी जानकारी दी।

शहर थाना इलाके की एक महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि दस अगस्त को उसकी 24 वर्षीय बेटी कैथल जिले में अपनी डयूटी के लिए निकली थी कि तभी रास्ते में जींद निवासी असलम, विशू तथा रवि ने कार में उसका अपहरण कर लिया और उसको बंधक बनाकर उसके साथ कथित दुष्कर्म किया।

महिला ने बताया कि घटना के बाद से बाद से उसकी बेटी का कोई सुराग नहीं है । शहर थाना पुलिस ने महिला की शिकायत तीनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है और पुलिस मामले की जांच कर रही है।

इस बीच पुलिस ने बताया कि जिले के सफीदों खानसर चौक स्थित एक गेस्ट हाउस पर शुक्रवार को पुलिस ने छापेमारी की और वहां से पुलिस ने जोड़ों को हिरासत में लिया है ।

उन्होंने बताया कि स्थानीय लोगों ने गेस्ट हाउस में सरेआम देह व्यापार होने का आरोप लगाते हुये मामले की जांच की मांग की है।

पुलिस ने बताया कि एक अन्य घटना में भटनागर कॉलोनी में घर में घुसकर दंपत्ति समेत तीन लोगों पर हमला कर घायल करने तथा धमकी देने के मामले में शहर थाना पुलिस ने घायल महिला की शिकायत पर उसकी पुत्रवधु समेत आठ लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Streaming: आज राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Live Toss And Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

बिहार के सारण में खूनी संघर्ष: वार्ड पार्षद राजा बाबू ठाकुर की चाकू गोदकर हत्या, तिलक समारोह की खुशियां मातम में बदलीं

Koderma Station Horror: कोडरमा स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, चलती ट्रेन पकड़ने की कोशिश में मां की मौत; ट्रेन में ही रह गए दो मासूम जुड़वां बच्चे (Watch Video)