देश की खबरें | बुजुर्ग की हत्या पर एक ही परिवार के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मीरानपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के आरोप में एक ही परिवार के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

मुजफ्फरनगर (उप्र), तीन मार्च मीरानपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में एक 60 वर्षीय बुजुर्ग की हत्या के आरोप में एक ही परिवार के सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मीरानपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव में बुधवार को ओंकार सिंह गुर्जर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी। मृतक के बेटे सचिन द्वारा दर्ज करायी गयी शिकायत के अनुसार सातों आरोपियों ने उसके घर में घुसकर गोलियां चलाईं, जिसमें गुर्जर की मौत हो गयी।

सचिन ने बताया कि उसके भाई अंकित ने चार साल पहले आरोपी आजाद की बेटी से भागकर शादी कर ली थी, लेकिन तब से दंपति गांव नहीं लौटा है।

उन्होंने शिकायत में कहा कि उनके परिवार ने उनकी बेटी के रिश्ते का विरोध किया था जिसके कारण आरोपी ने उनके पिता ओंकार सिंह गुर्जर की हत्या कर दी।

थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने बताया कि बृहस्पतिवार को इस संबंध में लड़की के पिता आजाद, उनके बेटे प्रिंस, भाई प्रमोद, उनके दो भतीजों दीपक और ओंकार तथा दो अन्य लोगों समेत परिवार के सात सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है।

थाना प्रभारी ने बताया कि घटना के बाद गांव में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Score Update: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी