देश की खबरें | कनिष्ठ चिकित्सक से दुष्कर्म के आरोप में एम्स के वरिष्ठ चिकित्सक के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली पुलिस ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के वरिष्ठ चिकित्सक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। एम्स की कनिष्ठ चिकित्सक ने जन्मदिन की पार्टी के दौरान वरिष्ठ चिकित्सक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर दिल्ली पुलिस ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) के वरिष्ठ चिकित्सक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। एम्स की कनिष्ठ चिकित्सक ने जन्मदिन की पार्टी के दौरान वरिष्ठ चिकित्सक पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि आरोपी अभी फरार है और उसे पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि घटना 26 सितंबर को किसी सहकर्मी के जन्मदिन की पार्टी के दौरान हुई।

अधिकारियों ने बताया कि हौस खास थाने में 11 अक्टूबर को घटना की सूचना दी गई। उन्होंने बताया कि मेडिको लीगल केस भी दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, जब उनकी टीम अस्पताल जाकर पीड़िता से मिली तो उसने बताया कि 26 सितंबर को वह जन्मदिन की पार्टी के लिए अपने सहकर्मी के कमरे में गयी थी, जहां उसके साथ कथित रूप से बलात्कार किया गया।

पुलिस उपायुक्त (दक्षिण) बेनिता मेरी जयकर ने बताया कि पीड़िता के बयान के आधार पर भारतीय दंड संहिता की धाराओं 376 (बलात्कार) और 377 (अप्राकृतिक यौनाचार) में मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘जांच के दौरान, मजिस्ट्रेट के समक्ष सीआरपीसी की धारा 164 के तहत पीड़िता का बयान दर्ज किया गया। आरोपी के कुछ ठिकानों की तलाशी की जा रही है। तकनीकी सर्विलांस की भी मदद ली जा रही है, लेकिन आरोपी अभी भी फरार है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\