देश की खबरें | नाबालिग लड़की से बलात्कार के आरोप में पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने एक पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

रायपुर, 16 अगस्त छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 17 वर्षीय किशोरी के साथ बलात्कार करने के आरोप में पुलिस ने एक पटवारी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि जिले की धरसींवा थाना पुलिस ने पटवारी रामअवतार लहरी (35) के खिलाफ बलात्कार का मामला दर्ज किया है।

उन्होंने बताया कि पीड़ित किशोरी और उसके परिजनों से मिली शिकायत के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि 12 अगस्त को वह किसी काम से लहरी के घर गई थी तभी आरोपी ने उसके साथ बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि पीड़ित लड़की 13 अगस्त को अपने परिजनों के साथ थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

अधिकारियों ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता और यौन अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम (पॉक्सो) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले की जांच कर रही है।

उन्होंने बताया कि घटना के बाद से आरोपी पटवारी फरार है। पुलिस ने उसकी तलाश के लिए एक दल का गठन किया है। उसे जल्दी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हंगरी में विपक्ष की धमाकेदार जीत, गई ओरबान की सत्ता

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड