देश की खबरें | केरल में हवाई अड्डे पर ‘बम’ शब्द बोलने पर यात्री के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केरल के कोच्चि में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सामान की जांच के दौरान कथित तौर पर ‘बम’ शब्द बोलने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

कोच्चि, 25 अक्टूबर केरल के कोच्चि में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सामान की जांच के दौरान कथित तौर पर ‘बम’ शब्द बोलने पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी।

अलाप्पुझा जिले के निवासी को मंगलवार को दुबई के लिए यात्रा करनी थी, लेकिन वह उस समय मुसीबत में पड़ गया जब उसने हवाईअड्डे परिसर के अंदर ‘बम’ शब्द बोल दिया।

वह अपने सामान के वजन को लेकर हवाई अड्डे के कर्मचारियों के साथ बहस करने लगा और उसी दौरान उसने यह शब्द बोला।

हवाई अड्डे के कर्मचारियों ने बताया कि उस यात्री का सामान अनुमेय वजन सीमा से अधिक था और इसकी बार-बार जांच की गई।

व्यापक सुरक्षा जांच से नाराज होकर उस व्यक्ति ने झल्ला कर कहा कि क्या उसके सामान में बम है?

स्थानीय पुलिस ने हवाई अड्डे के अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के आधार पर उस व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया।

एक पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘‘उसके खिलाफ केरल पुलिस अधिनियम की संबंधित धारा के तहत मामला दर्ज किया गया।’’

अधिकारी ने बताया कि यह जमानती अपराध है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now