देश की खबरें | नुपुर शर्मा के समर्थकों के खिलाफ प्रदर्शन को लेकर 200 से अधिक लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र में भिवंडी पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व नेता नुपुर शर्मा के समर्थकों के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए कथित रूप से गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने के आरोप में 200 से अधिक लोगों के खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

ठाणे (महाराष्ट्र), 15 जून महाराष्ट्र में भिवंडी पुलिस ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की पूर्व नेता नुपुर शर्मा के समर्थकों के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए कथित रूप से गैरकानूनी तरीके से एकत्र होने के आरोप में 200 से अधिक लोगों के खिलाफ दो मामले दर्ज किए हैं। पुलिस ने इसकी जानकारी दी ।

पैगंबर मोहम्मद के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में भाजपा ने नुपुर को हाल ही में पार्टी से निलंबित कर दिया था।

महाराष्ट्र के भिवंडी शहर में 12 जून को एक स्थान पर कई लोग एकत्रित हो गए थे, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई थी।

पुलिस ने बताया कि उनमें से कुछ लोगों ने मुकेश बाबूराम चव्हाण और साद अंसारी के घर तक मार्च किया और सोशल मीडिया पर उनके नुपुर शर्मा के समर्थन में किए पोस्ट का विरोध किया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने कथित तौर पर अंसारी पर हमला भी किया।

अधिकारियों ने बताया कि भिवंडी के भोईवाडा थाने में 150 लोगों के खिलाफ और नारपोली थाने में 65 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

उन्होंने बताया कि भारतीय दंड संहिता की धारा 141, 143, 322, 323, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बताया कि मामले में अभी तक किसी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

इलाके में 12 जून को तनाव व्याप्त होने के बाद भिवंडी के पुलिस उपायुक्त (जोन-2) योगेश चव्हाण ने लोगों से अफवाहों पर विश्वास न करने और शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस की मदद करने की अपील की थी।

नारपोली पुलिस ने व्हाट्सएप ग्रुप के ‘एडमिन’ से सोशल मीडिया मंच पर आपत्तिजनक पोस्ट आगे भेजने से बचने को कहा था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\