देश की खबरें | परली वैजनाथ मंदिर की छत की दीवार तोड़ने के मामले में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के बीड जिले के परली वैजनाथ शहर में प्रसिद्ध भगवान शिव मंदिर की छत पर एक दीवार तोड़ने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

छत्रपति संभाजीनगर, 16 अक्टूबर महाराष्ट्र के बीड जिले के परली वैजनाथ शहर में प्रसिद्ध भगवान शिव मंदिर की छत पर एक दीवार तोड़ने के आरोप में चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि घटना 12 अक्टूबर को हुई।

यह देश के 12 ज्योतिर्लिंग में से एक है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के अनुसार, आरोपी दीपक देशमुख और तीन अन्य अज्ञात व्यक्ति दशहरे के दिन पूर्वाह्न करीब 11 बजे गलत तरीके से मंदिर की छत पर चढ़ गए और वहां गुंबदनुमा ढांचे में प्रवेश करने से पहले कच्ची ईंट की एक दीवार तोड़ दी।

उन्होंने कहा कि देशमुख ने इस हरकत का एक वीडियो भी बनाया और पूजा भी की।

परली वैजनाथ मंदिर ट्रस्ट के सचिव बाबासाहेब देशमुख की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ 14 अक्टूबर को मामला दर्ज किया गया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज