कोविड-19 से ग्रस्त बच्ची के परिजन के खिलाफ लॉकडाउन की अवहेलना का मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि बच्ची के परिजन लॉकडाउन की अवहेलना कर बच्ची को लेकर एक रिश्तेदार के घर चले गए थे।

जमात

भावनगर, 12 अप्रैल पुलिस ने गुजरात के भावनगर जिले में कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गई ,एक चार साल की बच्ची के परिजन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

पुलिस के अनुसार, यह कार्रवाई इसलिए की गई क्योंकि बच्ची के परिजन लॉकडाउन की अवहेलना कर बच्ची को लेकर एक रिश्तेदार के घर चले गए थे।

घोघा पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि बच्ची का पिता जो कि जमनाकुंड इलाके में कोरोना नियंत्रण क्षेत्र का निवासी है, उसने खुद को सरकारी अधिकारी बताते हुए पुलिस को शुक्रवार को एक पर्ची थमाई और मोटरसाइकिल पर अपनी पत्नी एवं बच्ची के साथ यहां से 18 किलोमीटर दूर घोघा में अपने रिश्तेदार के यहां पहुंच गया।

उन्होंने बताया कि शनिवार को चार साल की बच्ची घोघा में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों द्वारा की गई जांच में कोरोना वायरस संक्रमित पाई गई। साथ ही बताया कि उसे बाद में भावनगर के एक अस्पताल में पृथक केंद्र में भर्ती कराया गया।

उन्होंने कहा कि बच्ची के माता-पिता और उससे संपर्क में आए दो अन्य को यहां के एक अस्पताल में पृथक रखा गया है।

रविवार को बच्ची के माता-पिता के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (भादंसं) की धारा 170, धारा 269, धारा 270 और धारा 188 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।

पुलिस ने बताया कि उनके खिलाफ महामारी बीमारी कानून के प्रावधानों के तहत भी मामला दर्ज किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 34वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

BAN vs PAK Test Series 2026 Schedule: बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच टेस्ट सीरीज का शेड्यूल जारी, जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले