देश की खबरें | भाजपा विधायक के घर पथराव करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिले में भाजपा विधायक के घर पर ग्रामीणों द्वारा किये गये पथराव के मामले में एक व्यक्ति को नामजद करते हुए दो दर्जन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है ।

शाहजहांपुर (उप्र), 28 जनवरी जिले में भाजपा विधायक के घर पर ग्रामीणों द्वारा किये गये पथराव के मामले में एक व्यक्ति को नामजद करते हुए दो दर्जन लोगों के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है ।

पुलिस उपाधीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया 26 जनवरी की शाम को थाना सदर बाजार के चिन्नोर ग्राम स्थित विधायक के कार्यालय के सामने गली में कुछ लोग बैठकर शराब पी रहे थे और जब उन्हें मना किया गया तो उन्होंने अभद्रता शुरू कर दी।

पुलिस में दर्ज कराई गई रिपोर्ट के हवाले से प्रवीण ने बताया कि इसके बाद वही के पूर्व प्रधान गंगाराम अपने दो दर्जन साथियों के साथ आए और विधायक चेतराम के लिये जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उनके आवास तथा कार्यालय पर पथराव किया।

भारतीय जनता पार्टी के पुआया के विधायक चेतराम के पुत्र नीरज ने थाना सदर बाजार में इस आशय का मामला दर्ज कराया है ।

26 जनवरी को ही विधायक पुत्र का उनकी गली में कुछ लोगों से शराब पीने को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद मारपीट हुई थी। इस मामले में विधायक पुत्र नीरज के विरुद्ध शंकर कुमार ने थाना सदर बाजार में मामला दर्ज कराया था।

पुलिस उपाधीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और जांच के उपरांत जो भी दोषी होगा उसके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू