देश की खबरें | नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के आरोप में शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मानगांव में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक सरकारी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

अलीबाग(महाराष्ट्र), सात जनवरी महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के मानगांव में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म के आरोप में एक सरकारी शिक्षक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि आरोपी मदन वानखेड़े के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मानगांव पुलिस थाने के एक अधिकारी ने कहा,‘‘ आरोपी ने अपने स्कूल में पढ़ने वाली एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया और 2016 से उसने कई बार ऐसा किया। उसने लड़की को धमकी दी थी कि अगर उसने इस बारे में किसी को कुछ बताया तो वह उसे परीक्षा में फेल कर देगा । साथ ही स्कूल में काम करने वाली उसकी मां की नौकरी भी चली जाएगी।’’

उन्होंने बताया कि आखिरकार लड़की ने हिम्मत करके अपनी मां को सारी बात बताई,जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? पहले सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

मिडिल ईस्ट में बढ़ता संघर्ष: ईरान ने अमेरिका के साथ बातचीत से किया इनकार, 'ऑपरेशन ट्रू प्रॉमिस 4' के तहत सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

Jasprit Bumrah Stats In T20 World Cup Knockout Matches: टी20 वर्ल्ड कप के नॉकआउट मैचों में कुछ ऐसा रहा है जसप्रीत बुमराह का प्रदर्शन, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज के आकंड़ें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\