खेल की खबरें | राजस्थान की पुडुचेरी पर जीत में चमके सुतार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. मानव सुतार ने नाबाद 96 रन बनाने के बाद मैच में 11 विकेट लिए जिससे राजस्थान में रणजी ट्राफी ग्रुप सी मैच में बुधवार को यहां पुडुचेरी को पारी और 101 रन से करारी शिकस्त देकर बोनस सहित सात अंक हासिल किए।

पुडुचेरी, 28 दिसंबर मानव सुतार ने नाबाद 96 रन बनाने के बाद मैच में 11 विकेट लिए जिससे राजस्थान में रणजी ट्राफी ग्रुप सी मैच में बुधवार को यहां पुडुचेरी को पारी और 101 रन से करारी शिकस्त देकर बोनस सहित सात अंक हासिल किए।

इस 20 वर्षीय खिलाड़ी ने एक दिन पहले आखिरी विकेट के लिए 97 रन की साझेदारी करके राजस्थान का स्कोर 335 रन पर पहुंचाने के बाद बुधवार को गेंदबाजी में कमाल दिखाया तथा मैच में 62 रन देकर 11 विकेट लिए।

उनकी शानदार गेंदबाजी से पुडुचेरी पहली पारी में 104 रन पर आउट हो गया। फॉलोऑन के लिए उतरे पुडुचेरी के बल्लेबाज दूसरी पारी में भी नहीं चल पाए और उसकी टीम 130 रन पर आउट हो गई।

सुतार ने पहली पारी में 17 ओवर में 33 रन देकर आठ विकेट लिए थे। उन्होंने दूसरी पारी में 29 रन देकर तीन विकेट हासिल किए। महिपाल लॉमरोर ने दूसरी पारी में 38 रन देकर चार विकेट लेकर उनका अच्छा साथ दिया।

उधर पोरवोरिम में मनीष पांडे ने अपने 100वें प्रथम श्रेणी मैच में दोहरा शतक जमाया जिससे कर्नाटक ने गोवा के खिलाफ अपनी पहली पारी सात विकेट पर 603 रन बनाकर समाप्त घोषित की।

पांडे ने 186 गेंदों का सामना करके नाबाद 208 रन बनाए जिसमें 14 चौके और 11 छक्के शामिल है। उनके अलावा सलामी बल्लेबाज रविकुमार समर्थ ने 140 रन की पारी खेली। गोवा की तरफ से दर्शन मिसाल ने 145 रन देकर तीन और अर्जुन तेंदुलकर ने 79 रन देकर दो विकेट लिए।

गोवा ने दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक 23 ओवर में एक विकेट पर 45 रन बनाए थे।

थुंबा में खेले जा रहे मैच में केरल ने छत्तीसगढ़ के 149 रन के जवाब में दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक दो विकेट पर 100 रन बनाए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस