देश की खबरें | कार की गश्ती वाहन से टक्कर, हेड कान्स्टेबल की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तरी दिल्ली में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार सवार ने गश्त कर रहे पुलिस वाहन को टक्कर मार दी जिससे एक कांस्टेबल की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 10 अगस्त उत्तरी दिल्ली में रविवार देर रात एक तेज रफ्तार कार सवार ने गश्त कर रहे पुलिस वाहन को टक्कर मार दी जिससे एक कांस्टेबल की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि गश्त कर रहा वाहन पलट गया और और 10-15 फुट तक घिसट गया और हेड कान्स्टेबल वजीर सिंह (50) वाहन में फंस गए।

यह भी पढ़े | 'आत्मनिर्भर भारत सप्ताह' के उद्घाटन अवसर पर आप सबके बीच उपस्थित होकर मुझे बड़ी खुशी हो रही है: रक्षा मंत्री : 10 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

अधिकारी ने बताया कि तुषार गुप्ता (19) एक मित्र से मिलने के बाद अपनी होंडा सिटी कार से लौट रहा था। उसने देर रात करीब डेढ़ बजे खालसा कालेज के पास अपनी कार से पुलिस के गश्ती वाहन में टक्कर मार दी।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) मोनिका भारद्वाज ने बताया कि गश्ती वाहन चला रहे कान्स्टेबल अमित ने लोगों की मदद से सिंह को बाहर निकाला और एक अस्पताल पहुंचाया जहां उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई।

यह भी पढ़े | Rajasthan Political Crisis: बीएसपी से कांग्रेस में शामिल होने वाले विधायकों के खिलाफ बीजेपी नेता मदन दिलावर की सुप्रीम कोर्ट में याचिका, सुनवाई कल तक के लिए स्थगित.

भारद्वाज ने बताया कि अमित को चोटें आयी थीं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

डीसीपी ने बताया कि गुप्ता एक कालेज छात्र है और मॉडल टाउन का रहने वाला है। वह भी इस घटना में घायल हुआ है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में चिकित्सकों ने कहा है कि किशोर दुर्घटना के समय शराब के नशे में था।

डीसीपी ने बताया कि इस संबंध में भारतीय दंड संहिता की धारा 304, 279 और 337 के तहत एक मामला दर्ज कर लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\